.
.
PTB Big Breaking News lady journalist car robbed on gun point in panchkula
सीआईए की टीम जालंधर, मोगा और पटियाला तक कर रही है बदमाशों की तलाश, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking पंचकूला : पंचकूला से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है जहां नकाबपोश अज्ञात बदमाशों ने महिला पत्रकार की कनपटी पर बंदूक तानी और बोले, कार की चाबी दे दो, वरना जान से मार देंगे और इस तरह गाड़ी लूट ली गई / वारदात पंचकूला में अमरटैक्स चौक पर अंजाम दी गई /
.
पुलिस और जिला प्रशासन की लचर व्यवस्था के चलते महिला पत्रकार दामिनी गोयल के साथ घटना हुई / बदमाशों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब महिला पत्रकार सेक्टर-8 चंडीगढ़ स्थित अपने ऑफिस से पीरमुच्छला घर जा रही थी / जैसे ही वह अमरटैक्स चौक के पास पहुंची पीछे से एक कार ने उसे टक्कर मार दी /
.
.
घटना के बाद जैसे ही उन्होंने कार को ब्रेक लगाई बदमाशों ने उन्हें गन प्वाइंट पर ले लिया और कनपटी पर पिस्टल लगाकर बोले, कि कार की चाबी उनके हवाले करे दें नहीं तो वे गोली मार देंगे / इसके बाद कार की चाबी छीनकर बदमाशों ने उन्हें धक्कामार कर दूर गिरा दिया और कार लेकर फरार हो गए /
.
वारदात की सूचना उन्होंने पुलिस को दी / सेक्टर-14 थाना पुलिस ने शिकायत पर लूट और आर्म्स एक्ट के तहत अज्ञात पर केस दर्ज जांच शुरू कर दी है / दामिनी गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब वह अमर टैक्स चौक के पास पहुंचीं तो पीछे से एक कार ने उनकी आई-20 कार को टक्कर मार दी /
.
इसके बाद जब उन्होंने अपनी कार रोकी तो टक्कर मारने वाली कार से तीन नकाबपोश लुटेरे पिस्टल लेकर उतरे / उन्होंने पिस्टल कनपटी पर लगाकर नीचे उतरने को कहा / जैसे ही वह नीचे उतरीं तो बदमाशों ने गाड़ी की चाबी छीन ली और धक्का मारकर दूर गिरा दिया, जिससे वे सड़क के बीचोंबीच गिर गईं और लुटेरे कार लेकर फरार हो गए / इसके बाद उन्होंने वारदात की सूचना पुलिस को दी / गोयल ने बताया कि कार में उनका क्रेडिट कार्ड, पैन कार्ड, इंश्योरेंस और पांच सौ रुपये नकद थे /
.
.
सीआईए की टीम इंस्पेक्टर अमन ने अंबाला, मोगा, जालंधर और पटियाला तक सर्च की जा रही है / इस दौरान टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी चेक किया गया, लेकिन अभी तक कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
PTB Big Breaking News lady journalist car robbed on gun point in panchkula






































