PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

जालंधर के लोगों ने किया सुशील रिंकु का डोर-टू-डोर प्रचार के दौरान भव्य स्वागत, जनसमूह ने विरोधियों के उड़ाये होश,

the-people-of-jalandhar-gave-a-grand-welcome-to-sushil-rinku-during-his-door-to-door-campaign-the-crowd-stunned-his-opponents

.

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : लोकसभा चुनाव प्रचार अपनी चरम सीमा पर है। इसी कड़ी में जालंधर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सुशील रिंकु ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए वेस्ट हल्के के बाबू जगजीवन राम चौक से होते हुए बस्ती नौ, बस्ती गुजा, अवतार नगर मार्किट में पर डोर-टू-डोर प्रचार किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सुशील रिंकु का फूलों, चुनरियो और मालाएं पहना कर स्वागत किया।

.

.

लोगों के उमड़ते हजूम ने एक बात तो साबित कर दी है कि सुशील रिंकू की ऐतिहासिक जीत को कोई नही रोक सकता। इस मौके पर सुशील रिंकु ने कहा कि कांग्रेस ने हर समय लूट झूठ और फुट की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि चन्नी बताएं कि उन्होंने अपने शासनकाल में अच्छे काम किए थे, तो 2022 में विधानसभा चुनावों में उनकी दो जगह से हार क्यों हुई थी, क्योंकि लोग इनकी कार्यशैली को समझ चुके हैं।

.

.

इन्होंने अपने शासनकाल में भ्रष्टाचार के नाम पर लूट की थी और अब सत्ता के लालच में जालंधर के हितेषी बनने का ड्रामा कर रहे है। सुशील रिंकु ने कहा कि दूसरी तरफ लोग प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों को समझ चुके हैं जो जालंधर लोकसभा में कमल का फूल खिलाएंगे, इसलिए नतीजा साफ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हर वर्ग के उत्थान और विकास के लिए काम किया है।

.

.

दूसरी तरफ कांग्रेस और आप ने झूठ बोलकर, लोगों को गुमराह कर और भय का वातावरण बनाकर जालंधर में वोट लेने की कोशिश कर रहे है, अब लोग इनकी चाल में आने वाले नहीं है। उन्होंने जालंधर लोकसभा के सभी मतदाताओं को आह्वान किया है कि आपकी एक एक वोट विकास के नए आयाम स्थापित करेगी इसलिए 1जून को जालंधर से भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाते हुए मोदी जी के हाथ मजबूत करने है।

.

.

.