PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

पुलिस लाइन में तैनात पंजाब पुलिस के मुलाजिम से बरामद हुई आधा किलो हेरोइन, किया गिरफ्तार,

punjab-faridkot-policeman-arrested-with-half-kilo-heroin-faridkot

.

.

PTB Crime न्यूज़ फरीदकोट : पंजाब के मोहाली STF टीम को उस समय बड़ी सफलता मिली जब STF की टीम ने फरीदकोट जिले की पुलिस लाइन में तैनात एक पुलिसकर्मी और उसकी महिला साथी को आधा किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार का लिया। आरोपी पुलिसकर्मी कुछ समय पहले ही बहाल हुआ था और फरीदकोट पुलिस लाइन में तैनात था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किये गए

.

.

आरोपी पुलिस कर्मीं का नाम गुरप्रीत सिंह और महिला का नाम नवकिरण कौर है, हालांकि पुलिस अधिकारी उपरोक्त मामले में घटना की पुष्टि कर रहे हैं। इस मामले में अभी एक और आरोपी की गिरफ्तारी होनी बाकि है। पुलिस कॉन्फ्रेंस के दौरान घटना का विस्तृत ब्यौरा दिया जाएगा। पंजाब को नशे के दलदल से निकालने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा कई प्रयास किए जा रहे हैं।

.

.

पुलिस विभाग को आधुनिक बनाने के साथ-साथ लंबे समय से एक ही थाने या जिले में तैनात पुलिस कर्मियों और अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया जा रहा है। इसी क्रम में फरीदकोट जिले से करीब 2000 पुलिस कर्मियों का तबादला किया गया, लेकिन जिस तरह से आज फरीदकोट पुलिस लाइन में तैनात एक पुलिस कर्मी को एसटीएफ मोहाली ने एक महिला के साथ पकड़े जाने से फिर एक बार पंजाब पुलिस के ऊपर सवालिया निशान खड़ा हो गया है।

.

.

Latest News