.
.
navjot singh sidhu will give seven victim families of amritsar accident eight thousand per month
अपनी सैलरी में से देंगे हर महीने इतने रूपये, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने ऐलान किया है कि अमृतसर रेल हादसे में मारे गए सात लोगों के परिजनों को वह अपने वेतन से आठ-आठ हजार रुपये प्रति महीना देंगे / यह राशि उन्हें तब दी जाती रहेगी जब तक उन्हें वेतन मिल रहा है / ये सभी वे लाेग हैं जिनके जवान लड़के इस हादसे का शिकार हो गए हैं और वे खुद नौकरी लेने में असक्षम हैं /
.
.
नवजोत सिंह ने यहां मंगलवार को पिछले साल लुधियाना में हुए अग्निकांड में मारे गए नौ फायर कर्मचारियों के परिजनों को नियुक्ति पत्र दिया / इस मौके ने अमृतसर हादसे की चर्चा करते हुए सिद्धू ने कहा कि सात पीडि़त परिवारों को वह अपने वेतन से हर माह आठ-आठ हजार रुपये दें /
.
.
सिद्धू ने कहा कि हादसे में मारे गए लोगों के के परिजनों को नौकरी मिल जाएगी लेकिन ये सात परिजन ऐसे हैं जो बहुत बुजुर्ग हैं / वे नौकरी देने के किसी नियम में नहीं आते थे / इसलिए मैं अपने वेतन से इनको आठ आठ हजार रुपए देता रहूंगा / सिद्धू ने कहा कि अमृतसर रेल हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को नौकरी देने का काम 10 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा /
.
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
navjot singh sidhu will give seven victim families of amritsar accident eight thousand per month




































