PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

मेहंदीपुर बालाजी में मंदिर एक साथ 4 शव मिलने से फैली सनसनी, मचा हड़कंप,

4-bodies-of-the-same-family-found-mehandipur-balaji-causing-commotion-they-had-come-to-the-temple-resolve-the-crisis

.

.

PTB Shocking न्यूज़ दौसा : मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में अपने संकट के समाधान के लिए आए एक ही परिवार के 4 शव धर्मशाला से बरामद हुए हैं। धर्मशाला का कर्मचारी जब सफाई करने के लिए रूम में पहुंचा तो उसने मौक पर चार शव पड़े देखे, जिसमें दो शव बिस्तर पर तो 2 शव नीचे पड़े हुए थे। धर्मशाला के कर्मचारी की सूचना पर पहुंची टोडाभीम थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया है।

.

.

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। करौली एसपी ब्रजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि कमरे में मृत मिले चारों लोगों की मौत 2 से 3 घंटे पहले ही हुई है। चारों मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं, जिनमें पिता, मां और बेटा, बेटी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में सुरेंद्र कुमार पिता, मां कमलेश, बेटा नितिन, बेटी नीलम के शव मिले हैं। परिवार देहरादून का रहने वाला है।

.

.

एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामले में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस द्वारा हर एंगल को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। संभावना है कि चारों ने सामूहिक रूप से आत्महत्या किया है। घटना की सूचना पर पहुंचे टोडाभीम थाना अधिकारी देवेंद्र शर्मा और स्थानीय चौकी प्रभारी सुरेश कुमार ने मौके का जायजा लिया। साथ ही साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया है।

.