PTB News

Latest news
होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्...

Share Market में फिर देखने को मिली बहार, 10 दिन की गिरावट के बाद निवेशकों के खिले चेहरे,

share-market-after-10-days-decline-indian-stock-market-returned-to-growth-sensex-jumped-more-than-one-percent-mumbai

.

PTB Business न्यूज़ मुंबई : भारतीय शेयर बाजार में बुधवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। बाजार के ज्यादातर सूचकांक हरे निशान में हैं। दोपहर 12 बजे सेंसेक्स 820 अंक या 1.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 73,810 और निफ्टी 277 अंक या 1.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,360 पर था। बीते 10 कारोबारी सत्रों से निफ्टी में गिरावट देखी जा रही थी। इस तेजी के साथ बाजार में गिरावट का सिलसिला समाप्त हुआ।

.

.

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी हो रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,014 अंक या 2.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 48,987 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 319 अंक या 2.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 15,081 पर था। बाजार के सभी सूचकांकों में हरे निशान में कारोबार हो रहा है। मेटल, ऑटो, आईटी, रियल्टी, एनर्जी और पीएसयू बैंक इंडेक्स में सबसे अधिक तेजी है। सेंसेक्स पैक में एमएंडएम, पावर ग्रिड, अदाणी पोर्ट्स,

.

टाटा स्टील, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक और एशियन पेंट्स टॉप गेनर्स हैं। बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक और बजाज फिनसर्व टॉप लूजर्स हैं। भारत के साथ एशियाई बाजारों में भी तेजी देखने को मिल रही है। एशियाई बाजारों में बैंकॉक, चीन, जापान, सोल, जकार्ता और हांगकांग हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। मंगलवार के कारोबारी सत्र में, डॉव जोन्स 1.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 42,520.99 पर बंद हुआ।

.

.

एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,778.15 पर और नैस्डैक 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,285.16 पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 4 मार्च को अपनी बिकवाली जारी रखी और उन्होंने 3,405.82 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी अपनी खरीदारी जारी रखी और उसी दिन 4,851.43 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

.

Latest News