PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

जालंधर, Fauja Singh Death: 114 साल के एथलीट फौजा सिंह को किसने मारी टक्कर? मौत के 30 घंटे बाद आरोपी गिरफ्तार

punjab-jalandhar-114-year-old-fauja-singh-died-police-arrested-hitman

PTB Big न्यूज़ जालंधर : 114 साल के मैराथन धावक फौजा सिंह की सोमवार को मौत हो गई। उन्हें एक गाड़ी ने टहलते वक्त टक्कर मार दी थी, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अब इस हिट-एंड-रन केस में पंजाब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार की देर रात पकड़ा। आरोपी की पहचान 32 साल के अमृतपाल के रूप में हुई है, जो जालंधर की करतारपुर सब-तहसील के दासूपुर गांव का रहने वाला है।

.

आरोप है कि अमृतपाल ही घटना के वक्त वो फॉर्च्यूनर गाड़ी तेज रफ्तार से चला रहा था, जिसने फौजा सिंह को हिट किया था। घटना के बाद अमृतपाल अपनी गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया था। वहीं अस्पताल ले जाने पर इलाज के दौरान फौजा सिंह की मौत हो गई थी। आरोपी अमृतपाल पर लापरवाही से गाड़ी चलाने और गैर-इरादतन हत्या के मामले में FIR दर्ज की गई है।

.

.

फौजा सिंह को टक्कर मारने के बाद अमृतपाल मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया था, जिसे अब पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना के 30 घंटे बाद आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जालंधर के एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि फौजा सिंह ब्यास गांव में टहलने के लिए निकले थे। तभी एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी,

जिससे उनके सिर में चोटें आईं और सोमवार शाम को उनकी मौत हो गई। फौजा सिंह दुनिया के सबसे उम्रदराज एथलीट थे, जो इतनी उम्र होने के बावजूद अपनी फुर्ती और जिंदादिली के लिए जाने जाते थे। वह कई मैराथन में शामिल हो चुके थे। उन्होंने 89 साल की उम्र में मैराथन दौड़ना शुरू किया था। वह लंदन, न्यूयार्क और हांगकांग जैसे फेमस मैराथन तक में हिस्सा ले चुके थे।

.

.

यहां तक की दिवंगत रानी एलिजाबेथ द्वितीय ने भी 2012 के लंदन ओलंपिक में उन्हें सम्मानित किया था। उनकी मौत के बाद कई लोगों ने दुख जाहिर किया था। उनकी जीवनी ‘द टर्बन्ड टॉरनेडो’ लिखने वाले पंजाब के पूर्व राज्य सूचना आयुक्त खुशवंत सिंह फौजा सिंह की मौत की खबर सुनकर टूट गए थे। खुशवंत सिंह ने अपने एक्स पर लिखा, “मेरा टर्बन्ड टॉरनेडो अब नहीं रहा. मेरे प्यारे फौजा, आपकी आत्मा को शांति मिले।

.