PTB Sad न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दिन-रात दौरा कर रहे मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, उन्हें मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बताया जा रहा है कि सीएम मान पिछले दो दिनों से अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक,
. .मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कार्यों की निगरानी के दौरान अत्यधिक थकान के कारण बीमार पड़े हैं। वह पिछले कई दिनों से लगातार प्रदेश के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा कर रहे थे और राहत कार्यों का जायजा ले रहे थे। गौरतलब है कि आज सुबह ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुल्तानपुर लोधी में जानकारी दी थी कि सीएम मान की तबीयत ठीक नहीं है। उन्होंने बताया था, मान साहब तीन-चार दिनों से बिना कुछ खाए-पिए घूम रहे थे।
.आज सुबह उनकी सेहत बहुत बिगड़ गई और उन्हें ड्रिप लगानी पड़ी। सुबह घर पर ड्रिप लगाकर आराम करने के बावजूद जब उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो बेहतर इलाज और निगरानी के लिए उन्हें शाम को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला किया गया। फिलहाल, डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखरेख कर रही है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
. .






































