PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब के SSP को लगाया माननीय पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने 50 हजार रूपये का जुर्माना, जाने वजह,

punjab-ssp-kapurthala-ips-gaurav-toora-has-been-fined-rs-50000-by-the-punjab-and-haryana-high-court

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने कपूरथला के एसएसपी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई धोखाधड़ी के एक आरोपी को छह साल तक गिरफ्तार न करने और सेवा में गंभीर लापरवाही बरतने के लिए की गई। कोर्ट ने जुर्माने की राशि पंजाब मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवाने के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट ने न केवल एसएसपी को दोषी ठहराया,

.

.

बल्कि यह भी निर्देश दिया कि 2019 से अब तक इस केस से जुड़े सभी जांच अधिकारी और एसएचओ के खिलाफ तीन माह के भीतर विभागीय कार्रवाई की जाए। आपको यह भी बता दें कि 31 अगस्त 2017 को कपूरथला पुलिस थाने में राजेश महाजन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। उसकी अग्रिम जमानत तीन बार खारिज हो चुकी थी।

.

.

2019 में कपूरथला की ट्रायल कोर्ट ने आरोपी को भगोड़ा घोषित कर दिया था। इसके बावजूद, पिछले छह सालों में पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने की कोई ठोस कोशिश नहीं की। हाल ही में जब आरोपी ने एक बार फिर से जमानत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया तो कोर्ट ने एसएसपी कपूरथला से जवाब मांगा। जवाब में एसएसपी ने स्वीकार किया कि

.

जांच अधिकारियों की ओर से गलती हुई है। इस पर कोर्ट ने आरोपी को सरेंडर कर जमानत लेने के आदेश दिए। वहीं, छह सालों तक कार्रवाई न करने के लिए एसएसपी को लापरवाह मानते हुए 50 हजार का जुर्माना ठोका और जांच अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

.

.