PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

जालंधर में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, चपेट में आए LPU के छात्र, एक की हुई मौत, एक गंभीर घायल,

lpu-students-hit-by-a-speeding-truck-in-jalandhar-one-dead-one-seriously-injured

.

PTB Sad न्यूज़ जालंधर : रामामंडी फ्लाईओवर से आगे मैरिटन होटल के पास देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे बाइक सवार 2 LPU के छात्रों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (Lovely Professional University) के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

.

.

मृतक की पहचान दिव्यांश के रूप में हुई है, जबकि घायल छात्र की पहचान सौरव के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दिव्यांश की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं सौरव का इलाज जोहल अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन बीच सड़क में खड़ा कर मौके से फरार हो गया, लेकिन लोगों ने उसके साथ मौजूद कंडक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

.

.

अस्पताल में मौजूद छात्रों के दोस्तों ने बताया कि सौरव और दिव्यांश बाइक पर सवार होकर देवी तालाब मंदिर में माथा टेकने जा रहे थे। रास्ते में ट्रक ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए। इलाज के दौरान दिव्यांश ने दम तोड़ दिया, जबकि सौरव के सिर और पैरों पर गंभीर चोटें आई हैं। सड़क सुरक्षा फोर्स के एएसआई अवतार सिंह ने बताया कि

.

.

उन्हें रात करीब 9 बजे कंट्रोल रूम से हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहन को साइड करवाया गया और ट्रैफिक को बहाल करवाया। वहीं थाना कैंट के जांच अधिकारी ASI रजिंदर पाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी।

.