PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

नम आंखों से राजवीर जवंदा को दी अंतिम विदाई, पैतृक गांव में पंचतत्व में विलीन, बेटे ने दी मुखाग्नि,

singer-rajvir-javanda-was-given-tearful-farewell-immersed-the-five-elements-in-her-ancestral-village

.

PTB Sad न्यूज़ लुधियाना : हजारों प्रशंसकों की मौजूदगी में, नम आंखों के साथ, पंजाबी संगीत जगत के चमकते सितारे राजवीर जवंदा को आज उनके पैतृक गांव पौना में अंतिम विदाई दी गई। गांव के सरकारी स्कूल के पास स्थित ग्राउंड में उनके बेटे दिलावर ने उन्हें मुखाग्नि दी। 35 साल की छोटी उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए जवंदा के अंतिम दर्शन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत

.

.

पंजाबी इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां भी पहुंचीं। यह एक भावुक संयोग ही था कि जवंदा का अंतिम संस्कार उसी ग्राउंड में किया गया, जहां उन्होंने पहली बार मंच पर गाना गाया था। इस मौके पर प्रशंसकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए यहां उनकी याद में एक स्मारक बनाने की भी इच्छा जताई। अंतिम संस्कार से पहले, हादसे के 11 दिन बाद पहली बार जवंदा की तस्वीर सामने आई,

.

singer-rajvir-javanda-was-given-tearful-farewell-immersed-the-five-elements-in-her-ancestral-village

.

जिसमें उनके सिर पर लाल रंग की पगड़ी सजाई गई थी। अंतिम दर्शन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान सीधे जवंदा के पैतृक घर पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार के साथ दुख साझा किया। इस मुश्किल घड़ी में सिंगर कंवर ग्रेवाल, कुलविंदर बिल्ला और एमी विर्क जैसे कलाकार भी परिवार के साथ मौजूद रहे। गौरतलब है कि राजवीर जवंदा का कल, बुधवार (8 अक्टूबर) को सुबह 10:55 बजे

.

.

मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया था। एक सड़क हादसे के बाद वह 11 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, उनकी मृत्यु का कारण मल्टी-ऑर्गन फेलियर था। निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को पहले मोहाली स्थित उनके घर ले जाया गया और फिर पोस्टमार्टम के बाद आज उनके गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

.