PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

अमेरिकी राष्ट्रपति बैकफुट पर, हटाया इन चीजों से 50% टैरिफ,

america-donald-trump-removed-50-tariff-on-tea-coffee-and-spices-from-india

PTB Big न्यूज़ अमेरिका : अमेरिका ने भारत के कॉफी, चाय, मसाले, ट्रॉपिकल फ्रूट्स और फ्रूट जूस जैसे प्रोडक्ट्स पर लगे 50% रेसिप्रोकेल टैरिफ को वापस ले लिया है। इस बात की जानकारी कॉमर्स मिनिस्ट्री ने 17 नवंबर को दी है। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (DGFT) ने कहा कि इससे इंडियन एक्सपोर्टर्स को लेवल प्लेइंग फील्ड मिलेगी।

.

.

वित्त वर्ष 2025 में भारत का अमेरिका को एग्री एक्सपोर्ट 2.5 अरब डॉलर (₹22 हजार करोड़) का था, जिसमें से 9 हजार करोड़ रुपए का एक्सपोर्ट अब टैक्स-फ्री हो गया है। अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने के कारण भारत पर 50% टैरिफ लगाया था। अमेरिका में खाने-पीने की चीजों के दाम लगातार बढ़ने के कारण ट्रम्प प्रशासन ने ये कदम उठाया है। ट्रम्प ने शुक्रवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए।

.

america Donald Trump removed 50 tariff on tea coffee and spices from india

.

इसमें बीफ, कॉफी और फलों सहित दर्जनों एग्रीकल्चर प्रोडक्ट पर लगे टैरिफ हटा दिए गए हैं। इसके पीछे मंहगाई बड़ी वजह है। ट्रम्प प्रशासन के अनुसार यह कदम उत्पादों की कीमतों को स्थिर करने के लिए उठाया गया है। इन पर लगाए गए टैरिफ का बोझ सीधे उपभोक्ताओं पर पड़ रहा था। द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक खाद्य पदार्थों की कीमतें अप्रैल से सितंबर 2025 तक 2.7% बढ़ीं,

.

.

जिसमें बीफ 7% और केले 7% महंगे हुए हैं। अमेरिकियों का कहना है कि उनकी मासिक लागत में एवरेज 9 हजार रुपए से 66 हजार रुपए तक बढ़ोतरी हुई है। भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील अब लगभग अंतिम चरण में है। भारत के वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने बताया कि 25% रेसिप्रोकल टैरिफ और कच्चे तेल पर अतिरिक्त 25% ड्यूटी जैसे मुद्दों पर सहमति लगभग बन चुकी है। उन्होंने कहा हम जल्द ही इसे फाइनल करेंगे।

.

america Donald Trump removed 50 tariff on tea coffee and spices from india

.

दोनों देशों के बीच ट्रेड डील पर इस साल फरवरी से बातचीत चल रही है। सरकार के अनुमान से भारत के 48.2 अरब डॉलर (करीब ₹4.3 लाख करोड़) के एक्सपोर्ट्स पर हाई टैरिफ लगे हुए थे। FY25 में कुल 86.51 अरब डॉलर (करीब ₹7.66 लाख करोड़) का सामान अमेरिका भेजा गया, जिसमें टॉप फाइव कैटेगरी जैसे टेक्सटाइल्स, ज्वेलरी, इंजीनियरिंग गुड्स आदि 60 अरब डॉलर (करीब ₹5.3 लाख करोड़) के हैं।