PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

बिग बॉस 19 के विनर बने गौरव खन्ना, प्राइज मनी से ज्यादा फीस से की कमाई,

Gaurav Khanna Wins Bigg Boss 19

PTB News मनोरंजन : सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 का फिनाले एपिसोड धमाकेदार रहा। रविवार रात को आखिरी तक सस्पेंस बना रहा कि कौन विनर बनेगा, लेकिन फिर फरहाना भट्ट को पीछे छोड़ते हुए गौरव खन्ना ने यह खिताब अपने नाम कर लिया। उन्हें ‘बिग बॉस 19’ की विनर ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि गौरव खन्ना ने प्राइज मनी से ज्यादा तो फीस से ही कमाई कर ली है।

.

.

टीवी की दुनिया में गौरव खन्ना का शानदार सफर रहा है। उन्होंने पॉपुलर शो अनुपमा में आदर्श पति अनुज कपाड़िया का किरदार निभाया और फीमेल फैंस उनके लुक और चार्म पर फिदा हो गई। इसके बाद गौरव खन्ना ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ शो का हिस्सा लेकर सबको चौंका दिया और फिर वह सीजन 3 के विनर बनकर उभरे। गौरव खन्ना ने पहले ही दिन बिग बॉस 19 में एंट्री ली थी और 15 हफ्तों की जर्नी पूरी की।

.

.

उन्हें शो के लिए प्रति सप्ताह 17.5 लाख रुपये की फीस मिल रही थी। वह शो के सबसे अधिक फीस पाने वाले कंटेस्टेंट थे और ग्रैंड फिनाले तक उनकी कुल फीस 2.62 करोड़ रुपये थी। 50 लाख रुपये की प्राइज मनी के साथ गौरव खन्ना कुल 3.12 करोड़ रुपये अपने घर लेकर गए। यह 50 लाख की प्राइज मनी से लगभग 6.25 गुना अधिक है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुपमा सीरियल में गौरव खन्ना की शुरुआती सैलरी 35,000 रुपये प्रतिदिन थी।

.

Gaurav Khanna Bigg Boss 19 winner

.

इस शो से एक्टर ने बेहिसाब पॉपुलैरिटी हासिल की और ‘बिग बॉस 19’ में उनकी प्रति दिन कमाई 2.5 लाख रुपये तक पहुंच गई, जो कि ‘अनुपमा’ में अनुज के रूप में शुरुआत करते समय की कमाई से लगभग 614 फीसदी अधिक है। बताते चलें कि गौरव खन्ना कानपुर के सिविल लाइंस के रहने वाले हैं। उनका जन्म 11 दिसंबर 1981 को हुआ और उन्होंने स्कूलिंग के बाद मुंबई जाकर एमबीए की पढ़ाई पूरी की. शुरुआती करियर में उन्होंने एक आईटी फर्म में मार्केटिंग मैनेजर में काम किया,

.

Gaurav Khanna has won Bigg Boss 19, reportedly earning more from his weekly fees than the actual prize money. His victory creates among fans

.

लेकिन उनका रुझान हमेशा अभिनय की दुनिया की ओर था। उनका पहला प्रमुख टीवी शो ‘भाभी’ था, जिसके बाद उन्होंने ‘कुमकुम: एक प्यारा सा बंधन’, ‘मेरी डोली तेरे अंगना’, ‘जीवनसाथी: हमसफर जिंदगी के’, ‘सीआईडी’, और ‘प्रेम या पहेली: चंद्रकांता’ जैसे शो में काम किया. लेकिन उन्हें पहचान 2021 में सुपरहिट शो ‘अनुपमा’ के जरिए मिली, जिसमें उन्होंने अनुज कपाड़िया का किरदार निभाया। इस शो के लिए गौरव ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का इंडियन टेली अवॉर्ड भी जीता।

Latest News