PTB News

Latest news
ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो...

पंजाब की जिला कोर्ट में बम की खबर से मचा हड़कंप, खाली कराया गया परिसर,

Police evacuate Ferozepur district court after bomb threat

PTB Big न्यूज़ फिरोजपुर : फिरोजपुर जिला कोर्ट परिसर में आज सुबह बम होने की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया। इस पर सूचना िमलते ही पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे कोर्ट परिसर को खाली करवा दिया। जानकारी के मुताबिक किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कोर्ट की ऑफिशियल ई-मेल आईडी पर मेल के जरिए बम की सूचना दिए जाने की जानकारी सामने आई थी।

.

.

इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गईं। सूचना मिलते ही एसपी डिटेक्टिव मनजीत सिंह और एसपी हेडक्वार्टर धरम वीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कोर्ट परिसर को चारों ओर से घेरते हुए चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। किसी भी संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए कोर्ट के सभी कमरों, गलियारों और आसपास के क्षेत्रों की बारीकी से तलाशी ली जा रही है।

.

यह भी पढ़ें : आप पार्टी की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके नेता ने थामा SAD का दामन,

.

पुलिस विभाग की ओर से डॉग स्क्वॉड की मदद भी ली गई है, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु की पहचान की जा सके। कोर्ट परिसर को खाली कराए जाने के कारण कुछ समय के लिए न्यायिक कार्य प्रभावित रहा। वकीलों, कर्मचारियों और आम लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मौके पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती कर दी गई है और किसी को भी बिना जांच के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही।

.

यह भी पढ़ें : PTB News पर लगी ख़बर व सीनियर Advocate की दलीलों के बाद पीड़ित परिवार को मिला इन्साफ, सलाखों के पीछे पहुंचा Traval Agent परिवार

.

इस मामले में एसपी डिटेक्टिव मनजीत सिंह ने कहा कि यह पूरी कार्रवाई रूटीन सुरक्षा जांच के तहत की जा रही है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और जांच पूरी होने के बाद ही आगे की जानकारी साझा की जाएगी। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है ताकि किसी भी तरह की अफवाह या खतरे से निपटा जा सके।

.

यह भी पढ़ें : नेपाल में भारतीय सीमा के पास भड़की हिंसा, हाई अलर्ट, बॉर्डर किया गया सील,

.