PTB Big Political न्यूज़ अमृतसर : अमृतसर में पुलिस ने 4 किलो हेरोइन के साथ सरपंच को गिरफ्तार किया है। सरपंच के साथ 2 और साथियों को पकड़ा गया है। इनसे अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। ये तीनों VIP नंबर की स्कॉर्पियो में हेरोइन लेकर जा रहे थे। सरपंच की गिरफ्तारी का खुलासा होते ही उसके AAP नेताओं के साथ फोटो वायरल होने शुरू हो गए। जिनमें अमृतसर के एक हलका इंचार्ज से लेकर स्टेट व नेशनल लेवल के नेता शामिल हैं।
. .हालांकि अभी तक पार्टी की तरफ से इसको लेकर कुछ नहीं कहा गया है लेकिन फोटो वायरल करते हुए दावा किया जा रहा है कि सरपंच AAP के हलका इंचार्ज का करीबी है। जो कुछ समय पहले ही अकाली दल छोड़कर AAP में शामिल हुए हैं। पुलिस की तरफ से भी इस मामले में अभी खुलकर कुछ नहीं कहा जा रहा है। इस वजह से AAP नेताओं के चेहरे नहीं दिखाए जा रहे हैं।
.
मेहता थाने के ASI पलविंदर सिंह के मुताबिक वह गांव मेहता के पास मौजूद थे तो उन्हें सूचना मिली कि कोट हिरदेराम का रहने वाला लवप्रीत सिंह और सिमरप्रीत सिंह व पत्ती सुंह दी वेरका का बलवंत सिंह नशा बेचने का धंधा करते हैं। उनके पास नाजायज हथियार भी हैं। वह स्कॉर्पियो (PB02-BD-9300) पर आ रहे हैं। वह बुट्टर कलां की तरफ से आ रहे हैं। इन्हें कत्थूनंगल जाना है। अगर नाकाबंदी की जाए तो इन्हें पकड़ा जा सकता है।
.यह भी पढ़ें : पंजाब का दोआबा बना सबसे ज्यादा फर्जी ट्रैवल एजेंटों का गढ़, हैरान कर देंगे आंकड़े,
.ASI पलविंदर सिंह के मुताबिक इसके बाद पुलिस की टीम ने OAT सेंटर के पास नाकाबंदी कर ली। इसके बाद वहां स्कॉर्पियो को रोका गया। पुलिस ने जांच की तो स्कॉर्पियो से 4 किलो 300 ग्राम हेरोइन, 30 बोर का पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने हेरोइन, हथियार और स्कॉर्पियो को जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
.यह भी पढ़ें : प्रॉपर्टी डीलर के हत्यारों का किया AGTF ने एनकाउंटर, आरोपी पंजाब के रहने वाले,
.










































