PTB News

Latest news
पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश पंजाब में एक के बाद एक रेड जारी, अब AAP मंत्री के 13 ठिकाने पर दूसरी बार ED की बड़ी करवाई, चर्चे! अफ्रीकी युवक व हिमाचली युवती के, यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान हुए प्यार के बाद हिंदू रीति-रि... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के छात्रों ने 10वीं के नतीजों में किया ग्रुप का नाम रोशन, इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में इंटर- स्कूल डे- नाइट फुटसल चैंपियनशिप के तीसरे सीजन का आरं...

क्या होने वाला है बड़ा पॉलिटिकल धमाका : नवजोत कौर सिद्धू के बयानों से राजनितिक गलियारे में बढ़ी हलचल,

dr navjot kaur sidhu big statement for political explosion

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : कांग्रेस पार्टी से निकाले जाने के बाद पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने बड़ा पॉलिटिकल कदम उठाते हुए अपनी नई पॉलिटिकल पार्टी ‘भारत राष्ट्रीय पार्टी’ बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने पंजाब के नेताओं को लेकर बड़ा बयान देकर सभी को हैरान कर दिया है। नवजोत कौर सिद्धू ने एक बड़े अंग्रेजी अखबार को दिए बयान में कहा है कि

.

.

वह आने वाले दिनों में पंजाब के कम से कम 37 दागी नेताओं के बारे में बड़ा खुलासा करेंगी। हालांकि, इस दौरान उन्होंने किसी नेता का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा कि इन नेताओं में 17 कांग्रेस नेता भी शामिल हैं। डॉ. सिद्धू का कहना है कि ये नेता पंजाब के हितों के खिलाफ काम कर रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले वह पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ भी बड़े बयान दे चुकी हैं। नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि उनका मकसद पंजाब की खोई हुई

.

.

शान को वापस लाना और सच्चाई और प्यार के रास्ते पर चलना है। उन्होंने कहा कि मौजूदा पॉलिटिकल लीडर्स के परफॉर्मेंस को देखते हुए, एक नए नेशनल बदल की जरूरत महसूस हुई है। पिछले दिनों कांग्रेस छोड़ते समय, डॉ. सिद्धू ने सनसनीखेज दावा किया था कि राज्य का मुख्यमंत्री बनने के लिए 500 करोड़ रुपये से भरा एक ब्रीफकेस चाहिए होता है। उन्होंने कहा था कि वह और उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू ऐसा नहीं कर सकते। 

.

यह भी पढ़ें : Iran US Ceasefire के एलान के साथ ही भागा शेयर बाजार, निवेशकों की लगी चांदी,

.

जहां नवजोत कौर सिद्धू नई पार्टी में एक्टिव हो गई हैं, वहीं उनके पति और पूर्व राज्य कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू अभी भी पॉलिटिक्स से दूर ही दिख रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, वह अभी अपने एंटरटेनमेंट करियर पर फोकस कर रहे हैं, हालांकि जल्द ही उनके नई पार्टी में शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। एक्सपर्ट्स का मानना ​​है कि सिद्धू के इस कदम से 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नवजोत सिद्धू का यह कदम सत्ता विरोधी वोटों को और बांट सकता है।

.

यह भी पढ़ें : Iran US Israel War : हजारों बेजुबानों की मौतों के साथ-साथ, अमेरिका-ईरान की अपनी जेब में पड़ा डाका

.

Latest News