.
.
PTB Big Breaking News NIA raided 17 places, arrested 10 suspects New Delhi
रॉकेट लॉन्चर सहित बड़ी मात्रा में मिले विस्फोटक, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग 17 जगहों पर छापे मारकर 10 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है / एनआईए ने इन लोगों से रॉकेट लॉन्चर सहित बड़ी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद किए हैं / एनआईए के आईजी आलोक मित्तल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया है कि संदिग्ध लोग विदेश में बैठे हैंडलर से लगातार टच में थे ये आईएस से प्रभावित मॉड्यूल हैं /
.
.
एनआईए के आईजी आलोक मित्तल ने कहा मुफ्ती सोहेल नाम का शख्स इस गैंग का लीडर है और वो दिल्ली के जाफरादबाद में रहता है / उन्होंने बताया कि सोहेल अमरोहा का रहने वाला है और वही पूरे ग्रुप को डायरेक्ट कर रहा था / आलोक मित्तल ने आगे बताया कि इन लोगों को बहुत सारे बम बनाने थे /
.
.
आलोक मित्तल ने कहा इन दस संदिग्धों की गिरफ्तारियां दिल्ली के सीलमपुर, अमरोहा, मेरठ, लखनऊ और हापुड़ से हुई हैं / पूछताछ के बाद और भी लोगों की गिरफ्तारी की संभावना है / उन्होंने यह भी कहा कि एनआईए की छापेमारी में 120 अलॉर्म घड़ियां मिली हैं इससे पता चलता है कि बड़ी संख्या में बम बनाना चाह रहे थे / दिल्ली और यूपी पुलिस की मदद से एनआईए ने दिल्ली और यूपी की 17 लोकेशन पर छापेमारी की है /
.
.
आलोक मित्तल ने यह भी बताया है कि छापेमारी के दौरान एनआईए ने रॉकेट लॉन्चर सहित कई खतरनाक हथियार बरामद किए गए हैं / साथ ही 7.5 लाख रुपए कैश बरामद किए गए हैं ये संगिग्ध एक बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे / इन लोगों से 100 मोबाइल फोन, सिम कार्ड बरामद और बड़ी संख्या में मेमोरी कॉर्ड बरामद किए गए हैं /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News NIA raided 17 places, arrested 10 suspects New Delhi




































