.
.
PTB Big Breaking News uttar pradesh bahraich golfer jyoti randhawa arrested on poaching charges in uttar pradeshs bahraich
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में स्थित संरक्षित वन क्षेत्र कर्तनियाघाट में अवैध शिकार की सूचना से बुधवार को हड़कंप मच गया / मामले में वन विभाग ने अंतर्राष्ट्रीय गोल्फर और बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा के पूर्व पति ज्योति रंधावा को गिरफ्तार कर लिया / इन पर अवैध शिकार करने का आरोप है / वन विभाग ने ज्योति रंधावा के पास से एक राइफल और सुअर व सांभर की खाल व जंगली मुर्गे बरामद किए हैं /
.
.
दरअसल वन विभाग को सूचना मिली थी कि एक गाड़ी लगातार प्रतिबंधित वन क्षेत्र में देखी जा रही है, इसमें शिकारी हो सकते हैं / इसके बाद मौके पर वन विभाग की टीम ने रेड की तो गाड़ी में अंतर्राष्ट्रीय गोल्फर ज्योति रंधावा निकले / उन्हें संरक्षित वन क्षेत्र में शिकार की योजना बनाए जाने के आरोप में हिरासत में ले लिया गया है /
.
.
डीएफओ जेपी सिंह के मुताबिक, कतर्नियाघाट के मोतीपुर रेंज में शिकार कर रहे रंधावा के पास से एक .22 बोर की राइफल और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं / उनके साथ एक अन्य शख्स महेश को भी पकड़ा गया है / इन्हें जंगल में कंपार्टमेंट नंबर 5 से पकड़ा गया /
.
इनके पास से जंगली मुर्गे, सुअर और सांभर की खाल बरामद हुई है / उन्होंने कहा कि ये वन्य क्षेत्र दुधवा टाइगर रिजर्व का हिस्सा है / इनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करते हुए इन्हें जेल भेजा जाएगा /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News uttar pradesh bahraich golfer jyoti randhawa arrested on poaching charges in uttar pradeshs bahraich




































