PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

Punjab : गुरुद्वारा साहिब में लगी भीषण आग, सूझबूझ से संगत ने निकाले श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप सुरक्षित

fire broke out in Gurdwara Sahib in Fridkot

PTB Sad न्यूज़ फरीदकोट : पंजाब के जिला फरीदकोट के ग्रामीण क्षेत्र माई गोदड़ी साहिब स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेगबहादुर सिमरन द्वार में रविवार देर शाम अचानक आग लगने से गुरुद्वारा साहिब के हॉल में रखा काफी सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग, संगत तथा फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और संयुक्त प्रयासों से आग पर काबू पाया गया।

.

.

सबसे पहले संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप तथा गुटका साहिब को पूरी श्रद्धा के साथ सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे किसी भी प्रकार की बेअदबी होने से बचाव हो गया। संगत की तत्परता और सूझबूझ की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है। आग की चपेट में आने से गुरुद्वारा साहिब के हॉल में रखे बिस्तर, एयर कंडीशनर (एसी), फॉल्स सीलिंग, बिजली की फिटिंग तथा अन्य कीमती सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गए।

.

.

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर शीघ्र काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया तथा आग को गुरुद्वारा साहिब के अन्य हिस्सों तक फैलने से रोक लिया गया। गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी द्वारा सूचना दिए जाने पर गांव के सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घटना के बाद कुछ समय तक क्षेत्र में चिंता का माहौल बना रहा,

.

यह भी पढ़ें : Commonwealth Gold लेकर विजेता बनी साक्षी चौधरी, जितने के बाद एशियन गेम्स और ओलिंपिक को लेकर क्या कहा

.

लेकिन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूपों को सुरक्षित बाहर निकाल लिए जाने से संगत ने राहत की सांस ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन द्वारा आग से हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है, जिसके बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

.