PTB News

Latest news
Punjab : पुलिस कमिश्नर दफ्तर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD Rajbir Ghuman को मिली बड़ी राहत Visa कंसल्टेंट्सी के ऑफिस में अज्ञात हमलावरों ने की अंधा/धुंध फा/यरिंग, जाँच में जुटी पुलिस टूटा दुखों का पहाड़, इधर हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, उधर पैतृक गांव में दादी का हुआ निधन पंजाब कांग्रेस के नव नियुक्त प्रधान परगट सिंह ने पेश की CM पद की दावेदार, कहा-राहुल के नेतृत्व में ल... जालंधर : CBI की रडार पर OSD राजबीर सिंह घुम्मन का करीबी Aap नेता, मचा हड़कंप पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स और मैनेजमेंट के PG डिपार्टमेंट ने ‘COM-QUEST 2026’ ... कक्षा आठवीं की छात्रा प्रणया खन्ना की पुस्तक "द कर्स ऑफ द वैम्पायर" ने रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति और कह... एचएमवी की बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा ने हासिल किया प्रथम स्थान, Captain Smit Machar को इजरायल देगा वीरता पुरस्कार

जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन की सरकारी गाड़ी हुए पॉश इलाके में बड़े हादसे का शिकार

jalandhar Jalandhar Improvement Trust Chairman Ramneek Randhawa government innova accident

PTB Big Accident न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते मॉडल टाउन इलाके में आज यानि मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार इनोवा ने EV कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद इनोवा अनियंत्रित होकर बीकानेर स्वीट्स शॉप में जा घुसी। बेकाबू गाड़ी ने दुकान के बाहर खड़ी एक स्कूटी को भी टक्कर मार दी और सीढ़ियों की रेलिंग से टकराने के बाद रुकी।

.

एक्सीडेंट करने वाली इनोवा को जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन लक्की रंधावा यूज करते हैं। इस हादसे के समय मिठाई दुकान के मालिक बाहर खड़े थे। गाड़ी को अपनी ओर आता देख उन्होंने दौड़कर जान बचाई, लेकिन वह गिर गए। हादसे में दोनों कारों के ड्राइवर सुरक्षित हैं। हालांकि झटके के कारण उन्हें मामूली चोटें आई हैं। वहीं, स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर थाना मॉडल टाउन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

.

फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ और गलती किस ड्राइवर की थी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। दोनों कारों के चालकों की पहचान भी सामने नहीं आई है। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों कारों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दूर तक आवाज सुनाई दी। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। दोनों कारों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

.

बताया जा रहा है कि बीकानेर स्वीट्स के मालिक की पहचान अक्खी सिंह के रूप में हुई है। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अक्खी सिंह के बेटे पंकज ने बताया कि उनके पिता सुबह दुकान की बेसमेंट से बाहर आए थे। वह दुकान पर दूध उतरवा रहे थे। इसी दौरान इनोवा और किया कार की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद इनोवा अनियंत्रित होकर उनके पिता से जा टकराई,

.

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे में शामिल इनोवा का इस्तेमाल जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन लक्की रंधावा करते हैं। हादसे के समय गाड़ी में ड्राइवर मौजूद था। लक्की रंधावा खुद गाड़ी में नहीं थे। स्वीट शॉप के मालिक ने बताया कि वह बेसमेंट से बाहर आ रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी ओर गाड़ी आते देखी तो दौड़कर खुद को बचाया। वहीं इनोवा ड्राइवर ने बताया कि वह हनुमान चालीसा के पाठ को लेकर कार्ड बांटने जा रहे थे।

.

उसके मुताबिक, दूसरी तरफ से आ रही कार काफी तेज रफ्तार में थी। उसमें दो युवक सवार थे। हालांकि, हादसा कैसे हुआ यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक्सीडेंट के दौरान दुकान में घुसी इनोवा पर गवर्नमेंट आफ पंजाब लिखा है। आगे काली झंडी भी लगी हुई है। इनोवा का नंबर PB 08-EM0171 है। टूटी हुई स्कूटी का नंबर PB 08-BJ 6609 है। किसका क्या नुकसान हुआ है, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है।

.

यह भी पढ़ें : IPhone की वजह से पहाड़ से गिरा परिवार हादसा, निकली अफवाह, सच आया सामने

किस गाड़ी के ड्राइवर का कसूर है, इसे लेकर आस आप लगे CCTV फुटेज खंगाली जा रही हैं। KIA के ड्राइवर ने कहा कि मेरा नाम अरमान है। मैं लांबड़ा का रहने वाला हूं। वह मेन रोड पर थे। इन्होंने अचानक इनोवा मोड़ दी, जिससे एक्सीडेंट हो गया। हादसे के बाद किसी ने मेरी गाड़ी का बैक शीशा भी तोड़ दिया। KIA गाड़ी सवार पंकज ने दावा किया कि हादसे में इनोवा कार ड्राइवर की गलती थी।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन की सरकारी गाड़ी हुए पॉश इलाके में बड़े हादसे का शिकार

उनका आरोप है कि कार इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन का ड्राइवर चला रहा था। हादसे के बाद कार के अंदर ड्राइवर की वर्दी भी मिली, जबकि कार पर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की झंडी लगी थी, जिसे बाद में उतार दिया गया। वहीं परिवार का आरोप है कि हादसे की सूचना संबंधित थाने की पुलिस को दी गई, लेकिन अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। परिवार ने पुलिस से मांग की है कि उनके बयान दर्ज कर मामले की जांच करते हुए आरोपी के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाए।