PTB News

Latest news
Share Market की हुई मजबूत शुरुआत, किन स्टॉक्स में हो रही है जोरदार खरीदारी? 3000 के पेमेंट पर 12 चार्ज, व्यापारी नहीं वसूल सकते ग्राहकों से MDR का शुल्क, पढ़ें सभी सवालों के जवा... पीएसईबी जिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में आइवी वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्राओं ने बी वाक कॉस्मेटोलॉजी सेमेस्टर VI के जी एन डी यू... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਮਿਊਜਿਕ ਵੋਕਲ) ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿਚੋਂ ਮ... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी के किकबॉक्सरों ने सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में जीते स्वर्ण पदक, केसरी ग्लोबल स्कूल जालंधर में बड़े उत्साह से मनाया गया 12 सितंबर 2026 को दादा-दादी दिवस, चेयरमैन श्री अनिल चोपड़ा जी की याद में ‘चेयरमैन क्रिकेट ग्राउंड’ का उद्घाटन, नाइट क्रिकेट मैचों का आ... एच.एम.वी. की छात्राओं ने (PGDFS), Semester II,यूनिवर्सिटी परीक्षाओं (मई 2026) में टॉप तीन स्थान हासि... वासल एजुकेशन का संकल्प: शिक्षकों के सशक्तिकरण ,विद्यार्थियों और सभी कर्मचारियों के समग्र विकास पर के...

Share Market की हुई मजबूत शुरुआत, किन स्टॉक्स में हो रही है जोरदार खरीदारी?

Share market today has made a strong start

PTB Business न्यूज़ मुंबई : आज यानि बुधवार को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 242 अंक की बढ़त के साथ 74,246 और निफ्टी 83 अंक चढ़कर 23,201 पर कारोबार करता दिखा। बाजार की तेजी में सबसे बड़ा योगदान FMCG शेयरों का रहा, जबकि पीएसयू बैंक, ऑटो, ऑयल एंड गैस और आईटी सेक्टर में भी खरीदारी देखने को मिली। लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार हो रहा था।

.

.

निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 95 अंक या 0.16 प्रतिशत की मजबूती के साथ 60,975 और निफ्टी स्मॉलकैप 5 अंक या 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 19,416 पर था। सूचकांकों में आईटीसी, एमएंडएम, बीईएल, एसबीआई, एचयूएल, एचसीएल टेक, एसबीआई, एशियन पेंट्स, अदाणी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, ट्रेंट, टाइटन, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, टेक महिंद्रा और इन्फोसिस गेनर्स थे।

.

.

वहीं, एनटीपीसी, इंडिगो, एचडीएफसी बैंक और इटरनल लूजर्स थे। ज्यादातर एशियाई बाजार हरे निशान में थे। टोक्यो, शंघाई, सोल और जकार्ता में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा था। वहीं, हांगकांग और बैंकॉक लाल निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.63 प्रतिशत की कमजोरी के साथ और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

.

यह भी पढ़ें : 3000 के पेमेंट पर 12 चार्ज, व्यापारी नहीं वसूल सकते ग्राहकों से MDR का शुल्क, पढ़ें सभी सवालों के जवाब

.

जानकारों ने कहा एशियाई बाजार में बॉन्ड यील्ड और कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं। जब तक ये दोनों अहम मैक्रो-इकोनॉमिक फैक्टर प्रतिकूल बने रहेंगे, तब तक बाजार में बड़ी रिकवरी की उम्मीद करना सही नहीं होगा। पिछले 5 दिनों से एफआईआई बाजार में बिकवाली कर रहे हैं और यूएस 10-साल के बॉन्ड यील्ड के 5 प्रतिशत पर होने के कारण, बाजार में आने वाली हर छोटी तेजी पर उनके बिकवाली करने की संभावना है।

.