PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ, ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਜ਼ੋਨਲ ਯੁਵਕ ਮੇਲੇ ਵਿਚੋਂ ਜਿੱਤੀ ਰੱਨਰਅਪ ਟਰਾਫੀ, उत्तर भारत क्षेत्रीय बैटल ऑफ़ बैंड्स (NORTH INDIA REGIONAL BATTLE OF BANDS) -आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालं... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय पुस्तक मेले का सफल आयोजन किताबों से जुड़कर ज्ञान और पढ़ने की रुचि... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने पिंगला घर, जालंधर में मनाई दिवाली, एचएमवी में दीपावली प्रदर्शनी में छात्राओं की रचनात्मकता ने बिखेरी चमक, जीएनए यूनिवर्सिटी ने ‘प्रतिवाद 2026’ का सफलतापूर्वक किया आयोजन – युवा प्रतिभाओं को मिला अपनी प्रतिभा... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर नोबेल पुरस्कार विजेताओं तक: एलपीयू में 25 वर्षों से ग्लोबल ख्याति ... मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी, जीएनडीयू के ‘सी’ ज़ोन यूथ फेस्टिवल में सेंट सोल्जर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, नौ पुरस्कार किए अपने ना... एचएमवी ने जीएनडीयू ज़ोनल यूथ फेस्टिवल 2026 में हासिल की सेकंड रनर्स-अप ट्रॉफी,

पंजाब : पुलिस चौकी से 50 कदम दूरी पर सब्जी लेने निकले युवक की युवक की हम*ला*वरों ने की हत्या

youth shot dead in Amritsar near police post

PTB Sad न्यूज़ अमृतसर : पंजाब के जिला अमृतसर से वारदातों के थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर एक्टिवा सवार दो युवकों ने 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात गुरुवार रात करीब 10:50 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान कोट खालसा निवासी साहिल गिल के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार साहिल घर से सब्जी लेने के लिए निकला था।

.

.

इसी दौरान एक्टिवा पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और उस पर कई राउंड फायरिंग कर दी। गोली साहिल के सीने के पास लगी। फायरिंग के बाद दोनों आरोपी एक्टिवा से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो साहिल गंभीर हालत में पड़ा था। उसे तत्काल अमनदीप अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। साहिल जोमैटो में डिलीवरी का काम करता था।

.

.

उसकी करीब दो साल पहले शादी हुई थी और उसका एक साल का बच्चा भी है। साहिल के पिता मुख्तियार सिंह ने बताया कि उनके बेटे की किसी से रंजिश या विवाद नहीं था। उन्हें भी किसी झगड़े की जानकारी नहीं थी। घटना की सूचना मिलते ही इस्लामाबाद थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब : देर रात मोटरसाइकिल पर गश्त कर रहे ASI की अज्ञात हम*लाव*रों ने की गोलियां मारकर हत्या

.

यह भी पढ़ें : पंजाब में रेल रोको आंदोलन का किसान मजदूर मोर्चा ने फिर दिया सरकार को अल्टीमेटम

.