PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ, ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਜ਼ੋਨਲ ਯੁਵਕ ਮੇਲੇ ਵਿਚੋਂ ਜਿੱਤੀ ਰੱਨਰਅਪ ਟਰਾਫੀ, उत्तर भारत क्षेत्रीय बैटल ऑफ़ बैंड्स (NORTH INDIA REGIONAL BATTLE OF BANDS) -आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालं... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय पुस्तक मेले का सफल आयोजन किताबों से जुड़कर ज्ञान और पढ़ने की रुचि... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने पिंगला घर, जालंधर में मनाई दिवाली, एचएमवी में दीपावली प्रदर्शनी में छात्राओं की रचनात्मकता ने बिखेरी चमक, जीएनए यूनिवर्सिटी ने ‘प्रतिवाद 2026’ का सफलतापूर्वक किया आयोजन – युवा प्रतिभाओं को मिला अपनी प्रतिभा... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर नोबेल पुरस्कार विजेताओं तक: एलपीयू में 25 वर्षों से ग्लोबल ख्याति ... मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी, जीएनडीयू के ‘सी’ ज़ोन यूथ फेस्टिवल में सेंट सोल्जर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, नौ पुरस्कार किए अपने ना... एचएमवी ने जीएनडीयू ज़ोनल यूथ फेस्टिवल 2026 में हासिल की सेकंड रनर्स-अप ट्रॉफी,

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के नन्हे कदमों ने रचा सशक्त भारत का सपना :‘वाइवेशस वाइब्रेंस 2026-27’ रहा शानदार

Nanhe Kadam, Sashakt Bharat; Innocent Hearts Students Shine at ‘Vivacious Vibrance 2026–27

PTB News “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में कक्षा एल.के.जी के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, ऊर्जा और आत्मविश्वास को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से “वाइवेशस वाइब्रेंस 2026-27 “नन्हें कदम – सशक्त भारत” तथा “हम फिट तो इंडिया फिट” के प्रेरणादायी थीम पर आधारित कल्चरल प्रोग्राम ‘का आयोजन किया गया, जिसमें एल.के.जी के बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न सांस्कृतिक एवं शारीरिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का मनमोहक प्रदर्शन किया।

.

.

इस कार्यक्रम में डायरेक्टर सी.एस.आर. डॉ. पलक गुप्ता बौरी, डिप्टी डायरेक्टर मेडिकल साइंसेज़ डॉ. रोहन बौरी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ वेलकम एड्रेस से हुआ, जिसके पश्चात श्लोक के साथ दीप प्रज्वलन किया गया। नन्हे कलाकारों ने ‘मंगल मूर्ति मोरया’ की प्रस्तुति द्वारा गणेश वंदना कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

.

.

इसके बाद ‘‘गुड मॉर्निंग’ एक्शन सॉन्ग के माध्यम से बच्चों ने अपनी चंचलता और उत्साह का परिचय दिया। कार्यक्रम में आदियोग की प्रस्तुति के माध्यम से योग के महत्व को दर्शाया गया, वहीं ‘‘हैंड क्लैप’ एरोबिक्स ने बच्चों की ऊर्जा और तालमेल को प्रदर्शित किया। ‘‘तू है चैंपियन” के माध्यम से इंडोर गेम्स तथा ‘‘शकीरा’ पर आउटडोर गेम्स की प्रस्तुति ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

.

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ‘‘हम फिट तो इंडिया फिट’थीम सॉन्ग रहा, जिसने स्वस्थ जीवनशैली और फिट भारत का संदेश दिया। इसके पश्चात हिंदुस्तानी प्रस्तुति ने भारतीय संस्कृति और संगीत की सुंदर झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत में वोट ऑफ़ थैंक्स प्रस्तुत किया गया तथा राष्ट्रीय गान के साथ समारोह का गरिमापूर्ण समापन हुआ। नन्हे बच्चों की आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुतियों ने यह संदेश दिया कि “नन्हे कदम जब सही दिशा में बढ़ते हैं, तो सशक्त भारत की मजबूत नींव तैयार होती है।”

.

.