PTB News

Latest news
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में हुए नतमस्तक शूटिंग में भारत ने जीता स्वर्ण पदक, सुरुची और कमलजीत ने किया कमाल चंडीगढ़ : हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर ह/त्या, बयान बदलने के बाद बेटा गिरफ्तार जालंधर : युवक पर हम*लावर किर*पाण और बरसा रहे थे ला*त-घूं*से, तभी उन पर झपटा कुत्ता, बचाई युवक की जान पंजाब पुलिस में होगी 450 ASI की सीधी भर्ती, CM मान बोले, पुलिसिंग को करना है मजबूत पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के फैशन डिजाइनिंग विभाग ने इंडस्ट्रियल विज़िट आयोजित की, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में रंगारंग फूड कार्निवल आयोजित, एच.एम.वी. की एम.एस.सी. मैथेमेटिक्स की छात्रा ने जीएनडीयू मेरिट लिस्ट में टॉप किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लगा अमेरिकी अदालत से बड़ा झटका NSE IPO हुआ Listing : देश का दूसरा सबसे बड़ा IPO हुआ फ्लॉप

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में हुए नतमस्तक

Punjab Governor Gulab Chand Kataria paid obeisance at Shri Siddh Baba Sodhal Temple

प्रदेश की तरक्की और खुशहाली के लिए की प्रार्थना

PTB News “धार्मिक” : पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया आज स्थानीय श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में नतमस्तक हुए और पंजाब की तरक्की एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने ऐतिहासिक गुरुद्वारा सोढल छावनी निहंग सिंघों में भी माथा टेका और सभी के कल्याण के लिए अरदास की। इस अवसर पर राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि

.

.

श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर देश ही नहीं बल्कि विदेशों में बसने वाले लाखों श्रद्धालुओं की भी गहरी आस्था और श्रद्धा का केंद्र है। हर साल देश-विदेश से बड़ी संख्या में संगत यहां बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आती है। इस मौके पर उनके साथ श्री सिद्ध बाबा सोढल ट्रस्ट के चेयरमैन शीतल विज् भी मौजूद थे। श्री कटारिया ने कहा कि वह स्वयं को भाग्यशाली समझते है कि

.

Punjab Governor Gulab Chand Kataria paid obeisance at Shri Siddh Baba Sodhal Temple
Punjab Governor Gulab Chand Kataria paid obeisance at Shri Siddh Baba Sodhal Temple

.

उन्हें इस पवित्र स्थान के दर्शन करने का अवसर मिला। उन्होंने इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देने के साथ-साथ लोगों को आपसी प्रेम, सद्भावना और भाईचारे की भावना को और मजबूत करने का आह्वान भी किया। उन्होंने समाज के हर वर्ग को एकजुटता और सक्रिय भागीदारी के साथ पंजाब को तरक्की और विकास की नई बुलंदियों पर ले जाने में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। 

.

यह भी पढ़ें : चंडीगढ़ : हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर ह/त्या, बयान बदलने के बाद बेटा गिरफ्तार

.

इससे पहले राज्यपाल श्री कटारिया ने श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले के पहले दिन करवाए गए हवन यज्ञ में श्रद्धापूर्वक भाग लिया। समागम के अवसर पर मेयर विनीत धीर, चेयरमैन जिला योजना समिति अमृतपाल सिंह, डिप्टी मेयर मलकीत सिंह, अभिषेक विज्, श्री सिद्ध बाबा सोढल ट्रस्ट के जनरल सचिव तरसेम कपूर, कैशियर सुरेश चड्ढा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

.

यह भी पढ़ें : शूटिंग में भारत ने जीता स्वर्ण पदक, सुरुची और कमलजीत ने किया कमाल