PTB Big Political न्यूज़ तरनतारन : पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले जहां दल बदलने वाले नेताओं में सोच विचार जारी है वहीं कुछ ने अंदर ही अंदर मौजूदा पार्टी से किनारा करने का भी ऐलान कर दिया है, लेकिन किसी ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में वेयरहाउस डीएम आत्महत्या मामले में जेल में बंद पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 न लड़ने की घोषणा के साथ ही आप पार्टी में खलबली मच गई है।
.मिली जानकारी के अनुसार इस घोषणा के साथ ही खुद जेल में बंद लालजीत सिंह भुल्लर ने पार्टी के समर्थकों का तहे दिन से जहां धन्यवाद किया। वहीं लालजीत भुल्लर की ये घोषणा उनके इंटरनेट मीडिया पेज पर जारी होते ही यह भी सवाल खड़ा हो गया कि जेल में बैठे मंत्री का अकाउंट आखिर कौन चला रहा है। इस दौरान लालजीत भुल्लर ने अपने सोशल मीडिया पेज पर संदेश जारी करते हुए लिखा कि:—
.वाहेगुरु जी,
दास ने पट्टी हलके के भाई-बहनों की ओर से पार्टी द्वारा एक बार फिर चुनाव लड़वाने की इच्छा के बारे में सुना है, लेकिन दास ने चुनाव न लड़ने का निर्णय लिया है।
दास पट्टी हलके के सभी भाई-बहनों का दिल की गहराइयों से धन्यवाद करता है और दास आपकी भावनाओं के आगे, आपके चरणों में सिर झुकाता है।
दास पट्टी हलके के सभी भाई-बहनों का सारी जिंदगी ऋणी रहेगा
जिन भाई-बहनों ने दास का हर समय साथ दिया, सबका बहुत-बहुत धन्यवाद।
आपको यह भी बता दें कि साल 2022 में पट्टी हल्के से पहली बार चुनाव लगकर पूर्व मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों को हराने वाले लालजीत भुल्लर प्रदेश में बनी आप सरकार में कैबिनेट मंत्री बने थे। अप्रैल 2020 में डीएम गगनदीप सिंह रंधावा आत्महत्या मामले में उनको अमृतसर पुलिस ने नामजद किया और बाद में लुधियाना से उनको गिरफ्तारी हुई। इससे पहले भुल्लर ने उक्त केस की जांच प्रभावित न हो यह कहते कैबिनेट से त्याग पत्र दिया था।
.जो तुरंत मंजूर कर लिया गया था। वहीं भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद आप सरकार ने पट्टी हल्के की जिम्मेदारी पहले पत्नी सुरिंदर पाल कौर भुल्लर को दी थी, लेकिन बाद में पहलवान जसकवर सिंह जस्सा को पट्टी हल्के का इंचार्ज लगा दिया गया। कुछ समय पूर्व पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा के साथ पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की बैठक के बाद से राजनीतिक समीकरण तेजी से बदले हैं। वहीं कुछ दिन पहले ही पट्टी के जिला परिषद सदस्यों,
.यह भी पढ़ें : Gold-Silver की कीमतों में आज देखने को मिली बड़ी गिरावट, जानें नए दाम
सरपंचों और पंचों ने प्रेस कांफ्रेंस करके हल्का इंचार्ज जसकवर सिंह जस्सा का विरोध किया था और भुल्लर परिवार को ही टिकट देने की पुरजोर मांग उठाई थी। मौजूदा समय में हल्का इंचार्ज जसकवर सिंह जस्सा द्वारा आगामी 16 नवंबर को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पट्टी के गांव सबरा में एक बड़ी रैली का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे ठीक पहले पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की इस सोशल मीडिया पोस्ट ने पट्टी हलके की सियासत में एक नया उबाल ला दिया है।
.यह भी पढ़ें : काउंटर इंटेलिजेंस इंस्पेक्टर से DSP बने प्रीतपाल सिंह
.
































