PTB News

Latest news
जालंधर : दामाद ने ससुरालियों पर की ता/बड़/तोड़ फा/य/रिंग, जांच में जुटी पुलिस पंजाब : आम आदमीं पार्टी के जेल में बंद पूर्व मंत्री ने विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कर दिया बड़ा ऐलान ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ, ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਜ਼ੋਨਲ ਯੁਵਕ ਮੇਲੇ ਵਿਚੋਂ ਜਿੱਤੀ ਰੱਨਰਅਪ ਟਰਾਫੀ, उत्तर भारत क्षेत्रीय बैटल ऑफ़ बैंड्स (NORTH INDIA REGIONAL BATTLE OF BANDS) -आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालं... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय पुस्तक मेले का सफल आयोजन किताबों से जुड़कर ज्ञान और पढ़ने की रुचि... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने पिंगला घर, जालंधर में मनाई दिवाली, एचएमवी में दीपावली प्रदर्शनी में छात्राओं की रचनात्मकता ने बिखेरी चमक, जीएनए यूनिवर्सिटी ने ‘प्रतिवाद 2026’ का सफलतापूर्वक किया आयोजन – युवा प्रतिभाओं को मिला अपनी प्रतिभा... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर नोबेल पुरस्कार विजेताओं तक: एलपीयू में 25 वर्षों से ग्लोबल ख्याति ... मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी,

जालंधर : दामाद ने ससुरालियों पर की ता/बड़/तोड़ फा/य/रिंग, जांच में जुटी पुलिस

punjab jalandhar three star colony Son in law opened fire on in laws house case

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां आज दिन चढ़ते ही दामाद ने ससुरालियों पर ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें एक ससुराली को गोली लग जाने का दुःखद समाचार भी मिल है। जिसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस पुरे घटनाक्रम संबंधी जानकारी देते हुए ससुरालियों ने बताया कि दामाद उनकी बेटी को परेशान करता था।

.

इसी वजह से वह मायके में मिलने के लिए आई थी। जिसके बाद पीछे से दामाद भी आ गया। इस दौरान वह अपने साथ 3-4 साथियों के साथ मिलकर घर में घुस आया और जबरन गाड़ी मांगने लगा। जब उसे इनकार किया तो उसने ससुराल परिवार के सदस्यों को निशाना बनाकर गोलियां चला दीं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि यह घटना आज यानि मंगलवार तड़के 4 बजे थ्री स्टार कॉलोनी में हुई है।

.

.

पीड़ित परिवार के मुताबिक, आरोपी दामाद मनदीप सिंह देर रात अपने 3-4 अन्य साथियों के साथ घर पहुंचा था। वह परिवार से जबरन गाड़ी मांग रहा था और उसे छीनने की कोशिश कर रहा था। परिवार का कहना है कि गाड़ी उनकी मेहनत की कमाई से खरीदी गई है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। वहीं परिजनों के अनुसार, जब उन्होंने गाड़ी देने से इनकार किया तो विवाद बढ़ गया।

.

इसी दौरान आरोपी ने परिवार के सदस्यों को निशाना बनाकर गोलियां चला दीं। अचानक हुई फायरिंग से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिवार के सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचाई, जबकि ईश्वर सिंह गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी की सास बलविंदर कौर ने आरोप लगाया कि उनका दामाद नशे का आदी है और कोई कामकाज नहीं करता। वह पिछले 6-7 महीनों से, बल्कि करीब एक साल से अपनी पत्नी को शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान कर रहा था।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब : आम आदमीं पार्टी के जेल में बंद पूर्व मंत्री ने विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कर दिया बड़ा ऐलान

.

परिवार का आरोप है कि इसी पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। वहीं पीड़ित परिवार ने बताया कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन रात में कोई गोली का खोल बरामद नहीं हुआ। सुबह परिवार ने खुद आसपास छानबीन की तो मिट्टी में दबा हुआ गोली का एक खोल मिला। परिजनों ने पुलिस की जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

.

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी,

वहीं इस पूरी घटना संबंधी जानकारी देते हुए मीडिया को ADCP-1 मुख्तियार राय ने बताया कि फायरिंग मनदीप सिंह ने की है, जो घर का दामाद है। उसकी गोली से ईश्वर सिंह घायल हुआ है और उसका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल दोनों के बीच विवाद की पूरी वजह स्पष्ट नहीं हुई है। फ़िलहाल मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद बनती करवाई की जाएगी।