PTB Big News पंजाब : पंजाब में 6 सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद अब आम आदमी पार्टी (AAP) के एक और सांसद की नाराजगी छलकी है। मशहूर पर्यावरणविद व राज्यसभा सांसद संत बलबीर सीचेवाल ने अपनी सिक्योरिटी लौटाने की बात कही है। उन्होंने DGP को इस बारे में लेटर लिखकर कहा कि वह अपनी सुरक्षा से 6 पुलिस मुलाजिमों को वापस भेज रहे हैं। इसके लिए उन्होंने पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था का हवाला दिया है।
metaslider id=”7630″].
.संत सीचेवाल ने लेटर में यहां तक लिख दिया कि मेरी सुरक्षा से ज्यादा जरूरी लोगों की सुरक्षा है। अगर हमारे लोग ही सुरक्षित नहीं हैं तो बतौर सांसद हमारी सुरक्षा में इन पुलिस जवानों का होना ठीक नहीं है। इसलिए बिना किसी देरी के सुरक्षा वापस लेने की मांग को पूरा किया जाए। इससे पहले AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की अगुआई में सांसद अशोक मित्तल, हरभजन सिंह भज्जी, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी और राजिंदर मित्तल ने पार्टी छोड़ दी थी। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए। तब चड्ढा ने कहा था कि AAP में उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा। हालांकि तब संत सीचेवाल ने कहा था कि उन्हें बुलाया गया था लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था।
.संत सीचेवाल ने लिखा- जालंधर के लोहिया व सुल्तानपुर लोधी इलाके में पवित्र बेई के किनारे लूटपाट की वारदातें बढ़ रही हैं। इसके मद्देनजर मैं गुजारिश करता हूं कि मेरे पास 6 पुलिस मुलाजिमों की सुरक्षा है। इनमें से 3 मैं लोहियां खास थाने और 3 सुल्तानपुर लोधी थाने में देना चाहते हैं। सीचेवाल ने आगे लिखा- मैं महसूस करता हूं कि मुझसे ज्यादा लोगों को सुरक्षा की ज्यादा जरूरत है। इन इलाकों में लूटपाट, नशे की वारदातें चिंताजनक हैं। इन्हें रोकना बहुत जरूरी है। मेरे अकेले के लिए 6 पुलिस मुलाजिम तैनात हैं जबकि इनकी जरूरत थानों में है, ताकि ये लोगों की सुरक्षा कर सकें।
. .संत सीचेवाल ने कहा कि इस बारे में हमने पहले भी लेटर लिखा था कि मलसियां थाने में पुलिस मुलाजिम बहुत कम हैं। जिस वजह से लोग परेशान हैं। हमारे गांव सीचेवाल में एक ही रात में 8 चोरियां हो गईं। इसके बारे में शाहकोट के DSP को भी लेटर लिखा था। यहां बिजली की तारें चोरी की गई थी। इन घटनाओं से यहां आने वाले श्रद्धालुओं में भी डर का माहौल है। संत सीचेवाल ने कहा कि मैंने पहले ही सुरक्षा लेने से इनकार किया था। मैंने बताया था कि मुझे कोई खतरा नहीं है। इसके बावजूद मुझे सुरक्षा दे दी गई। मेरी गुजारिश है कि मेरी सुरक्षा तुरंत वापस ले ली जाए और इन्हें पुलिस थानों में दे दिया जाए। मैं अपनी इच्छा से सुरक्षा लौटाना चाहता हूं।
.संत सीचेवाल को पंजाब पुलिस की तरफ से 6 पुलिसकर्मियों की सिक्योरिटी दी गई है। इनमें से 3 जवान उनके गांव सीचेवाल स्थित घर पर तैनात रहते हैं। इसके अलावा 3 जवान उनके साथ मूवमेंट करते हैं। सीचेवाल के इस लेटर से साफ है कि वह किसी बात से पुलिस या फिर AAP सरकार से नाराज हैं। उनके लेटर से माना जा रहा है कि सांसद होने के बावजूद इलाके में पुलिस के स्तर पर उनकी सुनवाई नहीं हो रही।
. .
























