.
Actor Akshay kumar Laxmmi bomb first look release Mumbai
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “मनोरंजन” न्यूज़ मुंबई : अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी अगली फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है / नवरात्रि के खास मौके पर अक्षय ने अपनी इस मच अवेटेड फिल्म का लुक फैंस के साथ साझा किया / फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में अक्षय कुमार काफी गुस्से में और गंभीर नज़र आ रहे हैं / तस्वीर में अक्षय कुमार दुर्गा मंदीर में लाल रंग की साड़ी में दिखाई दे रहे हैं /
..
‘लक्ष्मी बॉम्ब’ के अपने फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, “नवरात्रि अपने अंदर की देवी को नमन करने और खुद की अनंत ताकत का जश्न मनाने के बारे में है / इस खास मौके पर, मैं आपके साथ लक्ष्मी के तौर पर अपना लुक शेयर कर रहा हूं / ये एक ऐसा किरदार है, जिसको लेकर मैं उत्साहित भी हूं और नर्वस भी, लेकिन ज़िंदगी तो हमारे कंफर्ट ज़ोन के खत्म होने बाद ही शुरू होती है. है कि नहीं?
..
आपको बता दें कि अक्षय कुमार की ये फिल्म सुपरहिट तमिल हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘मुनी 2, कंचना’ की रीमेक है, जो राघव के इर्द-गिर्द घूमती है / राघव एक बहुत ही डरपोक किस्म का आदमी है, जिसपर एक ट्रांसजेंडर महिला का भूत सवार हो जाता है / राघव के ज़रिए उस ट्रांसजेंडर औरत की आत्मा उन लोगों से बदला लेती है, जिन्होंने जीते-जी उसकी जिंदगी तबाह कर दी थी. फिल्म में कियारा आडवाणी भी अक्षय संग नजर आएंगी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Actor Akshay kumar Laxmmi bomb first look release Mumbai




































