.
netaji will not be able to contest elections for five years because of just one minute late karnal Haryana
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ करनाल : जीवन में एक मिनट (One Minute) का क्या महत्व होता है, इसके बारे में हरियाणा (Haryana) के इन नेताओं से बेहतर शायद ही कोई समझे. महज एक मिनट देरी के चलते ये नेता हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 (Haryana Assembly Election 2019) नहीं लड़ सकेंगे / इन्हें विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए अब पांच साल का इंतजार करना पड़ेगा /
..
दरअसल, हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन (Nomination File) का आाखिरी दिन था / ऐसे में कई नेता महज एक से पांच मिनट देरी के चलते नामांकन नहीं कर पाए / इनमें कुछ निर्दलीय (Independent Candidate) तो दो लोग प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवार थे, लेकिन कुछ मिनट देरी के चलते निर्वाचन अधिकारी ने इनका नामंकन पत्र नहीं लिया /
.जानकारी के मुताबिक, करनाल जिले के नीलोखेड़ी और करनाल विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन दाखिल करने पहुंचे तीन प्रत्याशी देर हो जाने की वजह से पर्चा नहीं भर सके / तय समय के मुताबिक शुक्रवार दोपहर तीन बजे नामांकन प्रक्रिया बंद कर दी गई जिससे ये तीनों उम्मीदवार नामांकन भरने से रह गए / इनमें से दो प्रत्याशी नीलोखेड़ी और एक करनाल विधानसभा क्षेत्र से हैं /
.नामांकन दाखिल नहीं कर सकने वालों में पूर्व मंत्री रहे राजकुमार वाल्मीकि का नाम भी शामिल है / वाल्मीकि ने बताया कि शुक्रवार को वो निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे थे / फाइल चेक करने के बाद उनसे कहा गया कि इसे नोटरी से अटेस्ट करवाना होगा. जब वो नीचे जाकर फाइल अटेस्ट करवाकर वापस ऊपर पहुंचे तो इसमें उन्हें दो मिनट से ज्यादा समय लग गया / इस तरह निर्धारित समय खत्म हो गया और वो नामांकन दाखिल नहीं कर पाए /
.
वहीं बाढड़ा में भी दोपहर तीन बजकर पांच मिनट पर सतपाल निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर दादरी सीट पर नामांकन फॉर्म जमा करने पहुंचे, लेकिन रिटर्निंग अधिकारी संदीप अग्रवाल ने समय समाप्त होने की बात कहते हुए उनसे नामांकन फॉर्म नहीं लिया / इसी तरह तीन बजकर पांच मिनट पर तिगड़ा निवासी लाल सिंह जनता पार्टी की तरफ से दादरी सीट से नामांकन करने पहुंचे, लेकिन उनसे भी नामांकन फॉर्म नहीं लिया गया /
इस बार के विधानसभा चुनाव में अंबाला सिटी विधानसभा सीट पर शिरोमणि अकाली दल की विशेष कमेटी ने भी अपना प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन शुक्रवार को आखिरी मौके पर वो चुनाव लड़ने से मुकर गया / इसके बाद अभय चौटाला ने दोपहर लगभग दो बजे फोन कर जंदेड़ी के इनेलो प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करने को कहा, लेकिन इसमें देरी हो जाने के चलते वो भी अपना नामांकन दाखिल नहीं कर सके /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
netaji will not be able to contest elections for five years because of just one minute late karnal Haryana




































