.
.
.
.
.
.
.
.
.
Annual Function of St Soldier Group of Institutions
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया / जिसमें सी.बी.आई कोर्ट के जज जस्टिस जगदीप सिंह लोहान, उनकी पत्नी श्रीमती रजनी लोहान, ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए जिनका स्वागत प्रिंसिपल नीलम बहर द्वारा किया गया /
कार्यक्रम की शुरुआत ज्योति प्रज्वलित करते हुए सर्सवती वंदना के साथ की गई / इस अवसर पर अकादमिक, खेलों, अन्य गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले नर्सरी से 12 तक के छात्रों को सम्मानित किया गया / कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने क़व्वाली, कोरियोग्राफी, सोलो डांस, गिद्दा, भंगड़ा पेश कर समय बांधा /

छात्रों की ओर से भरूण हत्या, अनेकता में एकता, दाज एक लाहनत, नशा एक समाजिक कोहड़, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण सरंक्षण और पानी की बचत इत्यादि विषयों पर आधारित नाटक पेश कर सभी को इन के विरूध आवाज बुलंद करने का संदेश दिया /
प्रिंसिपल नीलम बहर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ते हुए संस्था की उपलब्धियों से अवगत करवाया / जस्टिस जगदीप सिंह लोहान ने छात्रों को पूरी लग्न से काम करने और हमेशा सच का साथ देने का कहा / श्री चोपड़ा ने सभी छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभ कामनाऐं दी / राष्ट्रीय गान के साथ समरोह का समापन हुआ /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Annual Function of St Soldier Group of Institutions




































