PTB Big News चंडीगढ़ : पंजाब की भगवंत मान सरकार ने प्रदेश में वीआईपी सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 424 लोगों की सुरक्षा को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है। इन लोगों ने राजनेता, सेवानिवृत पुलिसकर्मी और धार्मिक नेता शामिल हैं। संबंधित पुलिसकर्मियों से शनिवार को जालंधर कैंट में विशेष पुलिस महानिदेशक राज्य सशस्त्र पुलिस, जेआरसी को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।
जानकारी के अनुसार सरकार ने गायक और कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला, राणा केपी, बिक्रम मजीठिया की पत्नी गवीन कौर, बलविंदर लाडी, दविंदर घबाया, हरदियाल कम्बोज, जगदेव कमालू, कुलजीत नागरा, रुपिंदर रूबी, सुखदेव सिंह ढींडसा, निरमल सिंह शुतराणा सहित 424 लोगों की सुरक्षा वापिस ली है।