.
.
Bhajan Singer cheated Rs 13 lakh from people Punjab Nawanshehr
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ नवांशहर : पंजाब की इस भजन गायिका पर म्यूजिकल ट्रिप के जरिए इटली ले जाने के नाम पर करीब 20 लोगों से करीब 13 लाख रूपये ठगने का अनोखा मामला सामने आया है जिसके खिलाफ थाना पोजेवाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है / हालांकि यह मामला पहला नहीं है इससे भी पहले कई गायकों ने ऐसी टिप के नाम पर लोगों से लाखों रूपये ठगे हैं /
.
जानकारी के अनुसार गांव चणकोआ के रहने वाले राम पाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव चनिआणी कलां के एक धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जाता था / वहां पर भजन गायिका बलविंदर कौर भी आया करती थीं / एक कार्यक्रम के बाद भजन गायिका ने उन्हें कहा कि क्षेत्र में काफी गरीबी है / इसका हल उसके पास है / वह विदेश में म्यूजिकल ट्रिप पर जाती रहती हैं /
.
अब भी वह इटली जा रही हैं / इसके लिए उन्हें 5 लोगों की जरूरत है / इसके लिए पहले उन्होंने पेशगी के रूप में प्रति व्यक्ति से 75 हजार रुपए की मांग की, जिसके बाद ढाई लाख रुपए वीजा मिलने के बाद व वहां पहुंचने के बाद बाकी पैसा लेने की बात कही / इसके लिए उन्होंने करीब ढाई साल पहले पांच लोगों से 75 हजार रुपए व उनके पासपोर्ट ले लिए /
.
इसके बाद फिर कुछ अन्य लोगों की बात करते हुए कुल 15 लोगों की बात करने लगी, 15 लोगों से रुपए लेने के बाद 5 अन्य लोगों की डिमांड करने लगी / इस दौरान उन्हें गायिका की नीयत पर शक होने लगा / इस पर सभी 20 लोगों ने गायिका को वीजा दिखाने की बात कही /
.
राम पाल ने बताया कि इसके बाद वह सभी पंचायत लेकर गायिका के घर गए / गायिका ने उनमें से कुछ को 75-75 हजार रुपए के चेक दिए / मगर उन पर कोई तारीख नहीं डाली थी / दोबारा पंचायत हुई तो उसने चेकों पर डेट डाल दी / इस दौरान कुछ लोगों को करीब 4 लाख रुपए का एक साझा चेक भी दिया गया / मगर वह चेक कैश नहीं हुआ /
.
इसके बाद गायिका ने उन्हें अस्टाम पर लिखकर दिया कि वह पैसा लौटा देगी मगर न तो उनके रुपए वापस दिए गए हैं न उन्हें इटली भेजा गया / गायिका ने उन लोगों के साथ करीब 12 लाख 80 हजार लाख रुपए की ठगी की है / फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व जाँच की जा रही है /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Bhajan Singer cheated Rs 13 lakh from people Punjab Nawanshehr


































