.
.
punjab amritsar new twist in beheaded dead body of young man and gir
पुलिस की जाँच टीम ने किया मौत पर यह दावा, मृतकों की पहचान आई सामने,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ अमृतसर : अमृतसर के खालसा पब्लिक स्कूल के पास मंगलवार देर रात युवक और युवती के सिर कटे शव मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है / पुलिस ने दावा किया है कि उनकी हत्या नहीं की गई बल्कि हादसे में उनकी जान गई है / पुलिस के अनुसार, उनकी ओवर स्पीड स्कूटी सड़क के किनारे ग्रिल से टकरा गई और युवक व युवती के सिर ग्रिल से कट गए / लेकिन, जिस तरह से उनके सिर कटे हुए थे इससे पुलिस के दावे पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं /
.
.
पुलिस कमिश्नर सुधांशु शेखर श्रीवास्तव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एक्टिवा सवार तीन लोग बीआरटीएस ग्रिल से टकरा गए थे / मृतकों की पहचान खजाना गेट निवासी सुमित कुमार उर्फ मिक्की और बटाला के धर्मकोट गांव निवासी मंजीत कौर के रूप में हुई है / वहीं ग्रिल से टकराने के बाद सिर धड़ से कैसे अलग हो सकता है इस सवाल के जवाब में पुलिस केवल इतना ही कह रही है कि फोरेंसिक जांच में सामने आया है कि हादसे के दौरान दोनों के सिर काफी जोर से ग्रिल से हिट होने के बाद कटे हैं /
.
पुलिस कमिश्नर सुधांशु शेखर श्रीवास्तव ने बताया कि ओवरस्पीड एक्टिवा रात 11 बजे ग्रिल से टक्कर हो गई / एक्टिवा चला रहे सुमित और पीछे बैठी मंजीत कौर की गर्दन लोहे की ग्रिल से इतनी जोर से टकराई कि धड़ से अलग हो गईं / वहीं उनके पीछे बैठे घनुपुर काले गांव निवासी रघुराजा के सिर पर गहरी चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया / उसका एक निजी अस्पताल के आइसीयू में उपचार चल रहा है /
.
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मंजीत कौर के पति की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है / सुमित का लाटरी और सब्जी का काम है / तीनों रात को एक ही एक्टिवा पर सवार होकर छेहरटा से भंडारी पुल की तरफ जा रहे थे और उक्त स्थान पर हादसा हो गया / इन सभी के आपसी संबंध को लेकर जांच जारी है /
.
रात करीब 11 बजे बीआरटीएस के बस शेल्टर में गार्ड अजय कुमार मौजूद था / उसने बताया कि रात को हादसे के दौरान काफी अंधेरा था और करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से एक्टिवा वहां से गुजरी और अनियंत्रित होकर सीधे बीआरटीएस की ग्रिल से जा टकराई / महिला और चालक की गर्दनें सीधे ग्रिल से टकराने के बाद धड़ से अलग हो गईं थी /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
punjab amritsar new twist in beheaded dead body of young man and gir


































