PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत, एच.एम.वी. के स्नातकोत्तर बॉटनी विभाग की छात्राओं ने प्रतिष्ठित PSCST-वित्तपोषित कैपस्टोन प्रोजेक्ट प... हिमाचल : भारी बारिश से करोड़ों की लागत से बना पुल ढहा, इसी साल होना था उद्घाटन CBSE ने भी 12वीं का रिजल्ट किया जारी, 85.20% स्टूडेंट हुए पास पंजाब बोर्ड 12वीं 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, 91.46% बच्चों ने मारी बाजी, पंजाब में डबल म-र्डर! सैर कर रहे भाई के सिर में मारी गो/ली, घर जाकर भाभी का भी किया क/त्ल

भारतीय जनता पार्टी हमेशा बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान करती है केंद्रित : मनोरंजन कालिया

Bharatiya Janata Party always focused on infrastructure development: Manoranjan Kalia Loksbha byelction Jalandhar Punjab

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : भाजपा द्वारा आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में जनता उपस्थित थी। मंडल नंबर 8 के नेता रितु राज मोती, विपन सभरवाल और चेतन हांडा ने कार्यक्रम की सफलता के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाइ, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा राष्ट्र निर्माण पर ध्यान दिया है। पूर्व मंत्री पंजाब तीक्षण सूद ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में सभी मोर्चों पर विफल रही है।

उन्होंने आगे कहा की यह उपचुनाव नए पंजाब बंनाने के लिए प्रवेश द्वार साबित होगा। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और पंजाब के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि सत्ता में भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित किया है। भाजपा प्रत्याशी श्री इंदर इकबाल सिंह अटवाल ने कहा कि वह दोआबा के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। विपन सभरवाल ने कहा कि इस बार भाजपा अली मोहल्ला के बूथों पर भाजपा उम्मीदवार बड़ी बढ़त दर्ज करेगी,

वरिष्ठ नेताओं में शितिज ढल, राजेश जैन, वीरेंद्र शर्मा गुड्डू, डॉ. रमेश कंबोज, जोगिंदर पाल, चेतन नाहर, श्रीमती किट्टू ग्रेवाल और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल थे। वहीं दूसरी मीटिंग न्यू अमरीक नगर (काजी मंडी) में जनसभा भाजपा मध्य मंडल संख्या 7 में की गई। यह बैठक न्यू अमरीक नगर में हुई, जिसमें मनोरंजन कालिया, तीक्षण सूद, किशन लाल शर्मा, जनार्दन झा, जसबीर सिंह जज, परघट सिंह लाहौरिया, श्रीमती अनु शर्मा, गुरप्रीत सिंह जज शामिल थे. क्षेत्र के लोगों ने भाजपा को वोट देने का वादा किया और क्षेत्रों के बूथों में एक बड़ी बढ़त देने की बात कही।

वहीं ठाकुर सिंह कॉलोनी (बशीरपुरा) में जनसभा भाजपा मध्य मंडल संख्या 6 में की गई। यह जनसभा ठाकुर सिंह कॉलोनी (बशीरपुरा) में हुई, जिसमें तीक्षण सूद, भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप, हरीश कुमार हैप्पी, गुरप्रीत सिंह, भाजपा महिला मोर्चा नेता श्रीमती रानी सरीन, विवेक खन्ना, राजेश खन्ना, बीजेपी उम्मीदवार सरदार इंदर इकबाल सिंह अटवाल और वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे। वहीं सरदार इंदर इकबाल सिंह अटवाल ने क्षेत्र के निवासियों से वादा किया कि वह उनके क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे।

Latest News

Latest News