Latest news
ਪ੍ਰੋ. ਕੁਲਦੀਪ ਸੋਢੀ ਨੋਡਲ ਅਫ਼ਸਰ ਪੀ.ਐਮ.ਐਸ. ਨਿਯੁਕਤ, इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया वर्ल्ड वेटलैंड्स डे, एचएमवी में यूनियन बजट 2026 पर संगोष्ठी का आयोजन, सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एड) के छात्र कमल सोलंकी ने अंतर्राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग में कांस्य पदक जीता, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में यूनियन बजट 2026 पर चर्चा का आयोजन, अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को मिली सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, समर्थकों ने सोशल मीडिया पर लिखा....आ गय... वन विभाग 2030 तक वन क्षेत्र को 31 प्रतिशत करने के लिए तैयार करें रोडमैप : CM सुक्खू, 9 राज्यों में बारिश और कई जिलों में शीतलहर का जारी हुआ अलर्ट, चांदी-सोना फिर हुआ क्रैश, बाजार में फिर मची हाहाकार अशुभ रहा रविवार का Budget 2026, शेयर मार्केट से लेकर निवेशकों का हुआ बुरा हाल
Translate
[gtranslate]
car bikes 3 new car launching this week includes mg comet ev citroen c3 aircross tata altroz cng see price articleshow

भारत में इस हफ्ते आ रही हैं 3 नई कारें, कीमत इतनी सस्ती की आप भी हो जायेंगे हैरान,

PTB News Auto / Car-Bikes : भारतीय बाजार में इस हफ्ते 3 नई कारें पेश होने वाली हैं, जिनमें टाटा ऑल्ट्रोज सीएनजी के साथ ही एमजी की सस्ती इलेक्ट्रिक कार कॉमेट ईवी और सिट्रोएन की मिडसाइज एसयूवी सी3 एयरक्रॉस है। इन अपकमिंग कारों की लॉन्चिंग से पहले जरूरी जानकारी लें। MG Comet EV And Tata Altrox CNG Launch: इंडियन कार मार्केट में 3 नए प्रोडक्ट्स की एंट्री होने वाली है और सबसे दिलचस्प बात यह है कि ये तीनों ही बिल्कुल अलग-अलग सेगमेंट के हैं।

इनमें से एक तो इलेक्ट्रिक कार है, जिसे कंपनी खास तौर पर सिटी राइड के लिए पेश करने वाली है। दूसरी प्रीमियम हैचबैक है, जो अपने सीएनजी अवतार में आ रही है और तीसरी एसयूवी है, जो हुंडई क्रेटा और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा के साथ ही किआ सेल्टॉस और टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर जैसी गाड़ियों से मुकाबला करेगी। तो चलिए, आपको अब इनके नाम और आने वाले समय में इनसे होने वाले काम की विस्तार से जानकारी देंगे।

एमजी कॉमेट ईवी को पिछले हफ्ते अनवील किया गया था और अब 26 अप्रैल को इसकी कीमत का खुलासा होने जा रहा है। मई के दूसरे हफ्ते में इसकी बुकिंग शुरू होगी और फिर तीसरे हफ्ते में कॉमेट ईवी की डिलीवरी शुरू हो जाएगी। दो दरवाजे वाली इस स्मॉल इलेक्ट्रिक कार में 17.3 kWh की लिथियम आयन बैटरी लगी है, जिसे फुल चार्ज करने पर 230 km तक चला सकते हैं। इस कार के इंटीरियर और फीचर्स कमाल के हैं। माना जा रहा है कि एमजी कॉमेट ईवी की शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये से ज्यादा होगी।

टाटा मोटर्स अपनी तीसरी सीएनजी कार ऑल्ट्रोज आईसीएनजी की कीमत का इस हफ्ते खुलासा करने वाली है। माना जा रहा है कि ऑल्ट्रोज सीएनजी की कीमत साढ़े सात लाख रुपये से शुरू हो सकती है। इस सीएनजी कार की बुकिंग शुरू हो चुकी है और अगले महीने इसकी डिलीवरी शुरू हो जाएगी। टाटा अपनी नई सीएनजी कार को सनरूफ और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के साथ पेश करने वाली है। लुक और फीचर्स के मामले में ऑल्ट्रोज सीएनजी अपने आईस इंजन मॉडल की तरह ही होगी।

Latest News