PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

इस प्रसिद्ध अभिनेता को NCB ने Drug केस मामले में पकड़ा, कई ठिकानों पर जारी है छापेमारी,

bigg boss fame Actor ajaz khan arrested By ncb in mumbai drugs case bollywood

bigg boss fame Actor ajaz khan arrested By ncb in mumbai drugs case bollywood

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big मनोरंजन : रक्त चरित्र और नायक जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके एक्टर एजाज खान को NCB (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने मंगलवार को पकड़ लिया है / ड्रग पेडलर शादाब बटाटा की गिरफ्तारी के बाद अभिनेता एजाज खान का नाम सामने आया था / एनसीबी ने एजाज की लेकर अंधेरी और लोखंडवाला के कई ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है /

.

.

आपको बता दें कि एजाज खान आज राजस्थान से मुम्बई लैंड हुए जहां पर एनसीबी ने उन्हें हिरासत में ले लिया, हालांकि मीडिया से बातचीत के दौरान एजाज ने कहा कि उन्हें डिटेन नहीं किया गया है बल्कि वह खुद चलकर आए हैं और उन्हें सर ने मिलने के लिए बुलाया है /

.

फिल्मों में काम करने के अलावा एजाज टीवी की दुनिया में भी काफी वक्त तक सक्रिय रहे हैं / विवादित रियलिटी टीवी शो बिग बॉस में वह अपने एक साथी कंटेस्टेंट के साथ मारपीट करने को लेकर सुर्खियों में रहे थे / बता दें कि इससे पहले एजाज फेसबुक पर एक आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने के मामले में भी गिरफ्तार हो चुके हैं /

.

.

आपको यह भी बता दें कि एजाज खान बिग बॉस के सातवें सीजन का हिस्सा रहे थे / बिग बॉस सीजन 7 के अलावा उन्होंने कॉमेडी नाइट विद कपिल, करम अपना-अपना, कहानी हमारे महाभारत की और रहे तेरा आशीर्वाद जैसे सीरियलों में भी काम किया हैं / बिग बॉस में साथी कंटेस्टेंट के साथ मारपीट करने के बाद एजाज को शो से निकाल दिया गया था /

.

एजाज अपनी परफॉर्मेंस या फिर अपनी हरकतों के चलते हमेशा ही विवादों में बने रहे हैं / ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में अपना एपिसोड प्रसारित नहीं होने के चलते एजाज ने आपत्ति दर्ज कराई थी / एजाज ने सोशल मीडिया के जरिए कपिल शर्मा शो पर जमकर भड़ास निकाली थी / एजाज ने कहा था कि कपिल खुद को शाहरुख और सलमान खान की तरह समझने लगे हैं /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

bigg boss fame Actor ajaz khan arrested By ncb in mumbai drugs case bollywood