PTB News

Latest news
20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान NEET-UG 2026 का आया रिजल्ट, 11.21 लाख स्टूडेंट्स हुए पास, पंजाब-हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप जालंधर कैंट स्टेशन पर पहुंचे DGP Gaurav Yadav, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा जालंधर! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले लगा भारी ट्रैफिक जाम जालंधर से PM मोदी करेंगे ‘मिशन पंजाब 2027" की शुरुआत, सड़क के रास्ते पहुंचेंगे PM केंट स्टेशन, कुल 4 ...

हिमाचल की जय राम सरकार ने लिया नौवीं और 11वीं कक्षा के हजारों विद्यार्थियों के लिए बड़ा फैसला, जारी किये निर्देश,

higher education department decided to promote non board classes students to next class Jairam Thakur Government Himachal Pardesh

higher education department decided to promote non board classes students to next class Jairam Thakur Government Himachal Pardesh

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ हिमाचल प्रदेश / शिमला : हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले नॉन बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करने का फैसला लिया गया है / प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय ने मंगलवार देर शाम को इस सबंध में लिखित निर्देश जारी कर दिए हैं / प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले नौवीं और 11वीं कक्षा के हजारों विद्यार्थी बिना परीक्षा परिणाम के आधार पर अगली कक्षाओं में प्रमोट किए जाएंगे /

.

.

कोरोना संकट के चलते प्रदेश सरकार ने लगातार दूसरे वर्ष भी परीक्षाओं में विद्यार्थियों को फेल नहीं करने का फैसला लिया है / बीते दिनों हुई नौवीं और 11वीं कक्षा की परीक्षाएं नहीं देने वाले विद्यार्थी प्रमोट नहीं किए जाएंगे / इन विद्यार्थियों को करीब दो माह बाद दोबारा से परीक्षाएं देने का मौका दिया जाएगा इन विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम के आधार पर ही अगली कक्षा में भेजा जाएगा /

.

वहीं, पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को भी अगली कक्षाओं में प्रमोट कर दिया जाएगा / इन कक्षाओं के विद्यार्थियों को फेल नहीं किया जाएगा / शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा में भेजा जाता है / मंगलवार को उच्च शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में सभी जिला उपनिदेशकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई /

.

न्नौर और लाहौल-स्पीति जिले के अलावा 10 जिलों के अधिकारी इस दौरान मौजूद रहे / अधिकांश अधिकारियों ने कोरोना संकट के दौरान हुई ऑनलाइन पढ़ाई का हवाला देते हुए इस वर्ष भी विद्यार्थियों को प्रमोट करने की वकालत की, जिला उपनिदेशकों ने तर्क दिया कि परीक्षा परिणाम के आधार पर नतीजे जारी करने से कई विद्यार्थी अगली कक्षा में नहीं जा पा रहे हैं /

.

ऐसे में सरकार को इस संबंध में विचार करना चाहिए / देर शाम को इस मामले को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के बीच विस्तृत चर्चा हुई / शिक्षा मंत्री से भी इस सोच को साझा किया गया / विभागीय अधिकारियों ने बताया कि विस्तृत चर्चा के बाद नौवीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को अगली कक्षाओं में प्रमोट करने की सहमति बन गई है / वहीं, शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी जिला उपनिदेशकों को मौखिक तौर पर बुधवार को विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करने की जानकारी देने को कह दिया गया है /

.

जिला अधिकारियों ने इस संदर्भ में स्कूल प्रिंसिपलों को व्हाट्सअप से मैसेज भी भेज दिए हैं / उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि कोरोना संकट को देखते हुए विद्यार्थियों को प्रमोट करने की योजना है / बुधवार को इस बाबत अंतिम फैसला हो जाएगा / उन्होंने बताया कि पांच से दस अप्रैल से स्कूलों में दाखिलों की प्रक्रिया चलेगी। 11 अप्रैल से नया शैक्षाणिक सत्र शुरू किया जाना प्रस्तावित है /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

higher education department decided to promote non board classes students to next class Jairam Thakur Government Himachal Pardesh