PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ, ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਜ਼ੋਨਲ ਯੁਵਕ ਮੇਲੇ ਵਿਚੋਂ ਜਿੱਤੀ ਰੱਨਰਅਪ ਟਰਾਫੀ, उत्तर भारत क्षेत्रीय बैटल ऑफ़ बैंड्स (NORTH INDIA REGIONAL BATTLE OF BANDS) -आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालं... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय पुस्तक मेले का सफल आयोजन किताबों से जुड़कर ज्ञान और पढ़ने की रुचि... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने पिंगला घर, जालंधर में मनाई दिवाली, एचएमवी में दीपावली प्रदर्शनी में छात्राओं की रचनात्मकता ने बिखेरी चमक, जीएनए यूनिवर्सिटी ने ‘प्रतिवाद 2026’ का सफलतापूर्वक किया आयोजन – युवा प्रतिभाओं को मिला अपनी प्रतिभा... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर नोबेल पुरस्कार विजेताओं तक: एलपीयू में 25 वर्षों से ग्लोबल ख्याति ... मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी, जीएनडीयू के ‘सी’ ज़ोन यूथ फेस्टिवल में सेंट सोल्जर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, नौ पुरस्कार किए अपने ना... एचएमवी ने जीएनडीयू ज़ोनल यूथ फेस्टिवल 2026 में हासिल की सेकंड रनर्स-अप ट्रॉफी,

सुबह-सुबह पत्रकार की अज्ञात हमलावरों ने की गोली मारकर हत्या, पत्रकारों की असुरक्षा को लेकर पत्रकार संघ ने लिया बड़ा फैसला,

bihar-araria-murder-of-journalist-vimal-kumar-yadav-today-morning-by-criminals-ann-bihar-crime-news

PTB Crime न्यूज़ बिहार : बिहार से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। जहां के अररिया में बदमाशों ने सुबह-सुबह एक दैनिक अखबार के पत्रकार विमल कुमार यादव (Vimal Kumar Yadav) की गोली मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार (18 अगस्त) की सुबह बदमाश विमल कुमार यादव के घर पहुंचे। दरवाजा को खटखटाया और जैसे ही वह बाहर निकले तो उन्हें गोलियों से न दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

यह पूरा मामला रानीगंज थाना क्षेत्र का है। बेलसरा के हीरो शोरूम के पीछे विमल कुमार यादव का घर है। घटना के बाद पत्नी पूजा देवी ने चिल्लाकर आसपास के लोगों को बुलाया। मौके पर पहुंचे लोगों ने रानीगंज थाना को सूचना दी। रानीगंज थानाध्यक्ष कौशल कुमार दलबल के साथ पहुंचे। विमल कुमार यादव को रानीगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया गया।

bihar-araria-murder-of-journalist-vimal-kumar-yadav-today-morning-by-criminals-ann-bihar-crime-news

विमल कुमार यादव अपने पीछे एक बेटा, एक बेटी और पत्नी को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी पूजा देवी ने बताया कि सुबह में घर का दरवाजा खटखटाकर उनके पति का नाम लेकर हल्ला किया जा रहा था। वे दोनों उठकर घर का दरवाजा और ग्रिल खोल रहे थे। इसी क्रम में उनके पति मेन गेट खोलकर जैसे ही दरवाजे पर पहुंचे की गोली चलने की आवाज आई। पति ने चिल्लाने पर वह दौड़कर पहुंचीं तो देखा कि उनके पति खून से लथपथ पड़े हैं। उन्होंने गोली मारने की जानकारी आसपास के लोगों को दी। सुबह में अधिक लोग बाहर नहीं थे।

पूजा देवी ने बताया कि दो साल पहले उनके देवर गब्बू यादव की भी बदमाशों ने इसी तरह हत्या कर दी थी। उनके पति विमल कुमार यादव मुख्य गवाह थे। केस ट्रायल पर कोर्ट में चल रहा था। बदमाश गवाही देने से मना कर रहे थे। कुछ दिन पहले ही इन्होंने कोर्ट में गवाही दी थी। घटना के बाद भारी संख्या में जिले के पत्रकार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, सचिव अमित कुमार अमन, राकेश कुमार, मिंटू सिंह सहित दर्जनों की संख्या में पहुंचे पत्रकारों ने पुलिस अधिकारियों से मसले पर बातचीत की. शीघ्र हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की. पत्रकार संघ ने मामले में पत्रकारों की असुरक्षा को लेकर आंदोलन करने की बात कही।

Latest News