PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

ट्रेनी IAS पूजा खेडकर के बाद मां की भी बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने लिया हिरासत में, जाने पूरा मामला,

ias-officer-puja-khedkars-mother-detained-in-land-dispute-case

.

PTB Big न्यूज़ पुणे : IAS पूजा खेडकर का नाम आजकल काफी सुर्खियों में हैं। उनकी नियुक्ति को लेकर देशभर में घमासान मचा हुआ है। अब इस मामले में एक और नया पहलू सामने आया है। पूजा के बाद अब उनके माता-पिता मुश्किलों में घिर गए हैं। उनकी मां मनोरमा खेडकर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दरअसल, उनके खिलाफ एक स्थानीय किसान को धमकी देने का आरोप लगा है। उनके खिलाफ पुणे पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

.

.

पुलिस ने पूजा की मां मनोरमा खेडकर के खिलाफ यह कार्रवाई भूमि विवाद को लेकर बंदूक लहराकर कुछ लोगों को धमकाने के आरोप में की है। पुणे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के महाड से गिरफ्तार किया गया है, जहां वह एक होटल में रुकी हुई थीं। फिलहाल, उन्हें पुणे लाया जा रहा है। दरअसल, विवादित अधिकारी पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर का एक वीडियो वायरल हुआ था।

.

.

इसमें एक जमीनी विवाद को लेकर मनोरमा हाथ में बंदूक लिए कुछ लोगों को धमका रही थीं। ये वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मनोरमा और उनके पति दिलीप खेडकर समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुणे ग्रामीण एसपी पंकज देशमुख ने बताया, ‘हमने महाड के एक होटल से उन्हें हिरासत में लिया है। उन्हें पुणे लाया जा रहा है। उनसे पूछताछ की जाएगी। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

.

.

बता दें, मनोरमा, उनके पति और मामले के पांच अन्य आरोपियों का पता लगाने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। 2023 बैच की आईएएस पूजा खेडकर पर पुणे में बतौर प्रोबेशन आईएएस अधिकारी रहते हुए सत्ता के दुरुपयोग का आरोप है। बताया जा रहा है कि उन्होंने कई विशेषाधिकारों की मांग की, जो प्रोबेशन अधिकारियों को नहीं मिलते हैं। आईएएस पूजा ने अपनी निजी ऑडी कार का इस्तेमाल किया, महाराष्ट्र सरकार का स्टिकर लगाया और यहां तक कि लाल बत्ती भी लगाई।

.