PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

कनाडा से आई बड़ी ख़बर, भारतीय स्टूडेंट्स की आखिर क्यों बढ़ीं दिक्कतें,

chandigarh-news-controversy-increased-due-to-stopping-admission-in-canada-big-news

PTB Big न्यूज़ कनाडा : कनाडा में सैकड़ों भारतीय स्टूडेंट्स को अचानक से सितंबर से शुरू होने वाले सेशन में शामिल होने से रोक दिया गया। इससे अगस्त और सितंबर में कनाडा जाने की तैयारी कर स्टूडेंट्स को काफी बड़ा झटका लगा है। प्रमुखतौर पर ओंटेरियो के नॉदर्न कॉलेज की ओर सितंबर सेशन में स्टूडेंट्स को लेने से इनकार कर दिया गया है और इसमें अधिकांश स्टूडेंट्स पंजाब के हैं।

करीब तीन हजार स्टूडेंट्स ने कनाडा जाने की पूरी तैयारी कर ली थी और कनाडा जाने की वन साइड एयर टि​कट भी खरीद ली थी जो अब रिफंड भी नहीं हो सकती है। इस मामले को कनाडा में भी कुछ सिख संगठनों द्वारा उठाया गया है और स्टूडेंट्स के माता-पिता भी कॉलेज को ईमेल कर सितंबर में ही पढ़ाई शुरू करवाने के लिए कह रहे हैं।

इस मामले में एक पत्र ओंटेरियो के मिनिस्टर ऑफ कॉलेजेज एंड यूनिवर्सिटीज जेन डनलप को भी लिखा गया है। स्टूडेंट्स की समस्या को देखते हुए वर्ल्ड सिख ऑर्गेनाइजेशन ऑफ कनाडा ने नॉदर्न कॉलेज को पत्र लिख कर कहा है कि इस तरह से अचानक ही सैकड़ों स्टूडेंट्स की एडमिशंस को वापस लेना सही फैसला नहीं है। स्टूडेंट्स को अगस्त की शुरुआत में दाखिला कैंसिल किए जाने की ई-मेल आने लगी

जबकि वे अगस्त की तारीखों की महंगी एयर टिकट भी खरीद चुके थे। वन साइड नॉन-रिफंडेबल टिकट होने के चलते वे इनको वापस या कैंसिल भी नहीं करवा सकते हैं। इसके अलावा ये स्टूडेंट्स कनाडा में अपने रहने के लिए भी किराया अदा कर चुके हैं। कॉलेज से रिफंड भी कुछ कटौती के बाद ही मिलेगा। जनवरी में अगले सेशन के लिए मेडिकल जांच व आईलेट्स दोबारा से करना पड़ सकता है। इस पर फिर से हजारों खर्च होंगे।

Latest News