PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

पंजाब में 3 दिन रहेगा चक्का जाम, कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी करेंगे CM भगवंत मान का घेराव, जाने पूरा मामला,

punjab-jalandhar-roadways-employees-agitation-buses-not-ply-three-days-14-to-16-august-protest-against-cm-bhagwant-mann-big-news

PTB Big न्यूज़ जालंधर : यदि आप भी पंजाब रोडवेज बस से सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। पंजाब में 3 दिन चक्का जाम रहेगा। रोडवेज के ठेका कर्मचारी 14 अगस्त से लेकर 16 अगस्त तक 3 दिन हड़ताल पर रहेंगे। 3 दिन तक रोडवेज-पनबस कर्मचारी यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर बसों का चक्का जाम करने का निर्णय लिया है। इतना ही नहीं सभी कर्मचारी इकट्ठा होकर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का विरोध करते हुए उनका घेराव भी करेंगे।

रोडवेज में लंबे समय से ठेके पर काम करते आ रहे कर्मचारियों का कहना है कि उनकी विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ-साथ मुख्यमंत्री से भी बैठकें हो चुकी हैं। बैठकों में मांगों को पूरा करने का आश्वासन तो जरूर मिलता है कि इन्हें पूरा कर दिया जाएगा, लेकिन अभी तक उनकी एक भी मांग नहीं मानी गई है। यूनियन के नेताओं के साथ 10 जुलाई को पैनल मीटिंग होनी थी, लेकिन पंजाब में बाढ़ आने के कारण वह रद हो गई।

रोडवेज-पनबस के ठेका मुलाजिमों के अनुसार, सरकार ने कहा था कि विभाग में ठेके पर 10 साल से काम कर रहे कर्मियों को पक्का कर दिया जाएगा, लेकिन सरकार का यह वादा अभी तक वफा नहीं हुआ है। इसके अलावा सरकार ने कहा था कि ठेके या फिर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती नहीं होगी, लेकिन अब भी आउटसोर्स पर कर्मचारी रखे जा रहे हैं।

यूनियन के उपप्रधान चानन सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 6600 के करीब ठेका कर्मचारियों को तुरन्त प्रभाव से पक्का किया जाए। अधिकारियों की मनमर्जी पर लगाम लगाकर कर्मचारियों की ड्यूटी संबंधी शर्तों में भी सुधार किया जाए। जिन 400 के करीब कर्मचारियों की लिस्टें विभाग को मुहैया करवाई गई थीं, उन्हें बहाल किया जाए।

Latest News