PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ, ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ Menstrual Hygiene Day-2025 ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के छात्र माहिन सेठी ने जेईई एडवांस 2025 में आल इंडिया 999वां रैंक... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का जेईई एडवांस्ड 2025 में शानदार प्रदर्शन : अर्पित गुप्ता ने 1979 ए... एचएमवी की अंग्रेजी (आनर्स) की छात्राओं ने पाई यूनिवर्सिटी पोजीशन, Canada में Work Permit के नाम पर ट्रैवल एजेंट ने की लाखों की ठगी, MD, सहित 4 पर दर्ज हुई FIR, बैंकों से लोन लेने वालों के लिए बड़ी ख़बर, ब्याज दर में कटौती की संभावना, JEE Advanced Result 2025 परीक्षा का परिणाम हुआ घोषित, फाइनल उत्तर कुंजी भी हुई जारी, देखें, प्रीत नगर इलाके में नशा तस्कर को पकड़ने गई CIA की टीम पर किया हमला, 2 पुलिसकर्मी हुए घायल, जालंधर जिले में फिर होगा ब्लैकआउट, कितने बजे जाएगी बिजली, जिलाधीश ने समस्या आने पर कंट्रोल रूम नंबर ... PCM SD सीनियर सेकेंडरी कॉलेजिएट स्कूल में पवित्र हवन समारोह के साथ नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 की शुरुआ...
Translate

एच.एम.वी. के चंद्रयान विपनेट क्लब ने मनाया चंद्रयान महोत्सव

chandrayaan-mahotsav-celebrated-by-chandrayaan-vipnet-club-of-hmv-college-jalandhar

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देशन में हंस राज महिला महाविद्यालय के पीजी विभाग फिजिक्स के चंद्रयान विपनेट क्लब द्वारा चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग को समर्पित चंद्रयान महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग द्वारा वैज्ञानिक वक्तव्य का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्षा श्रीमती सलोनी शर्मा ने छात्राओं को समारोह की जानकारी दी। छात्राओं ने चंद्रयान-3 मिशन से जुड़ी महिला वैज्ञानिकों जैसी वेशभूषा धारण की हुई थी।

उन्होंने छात्राओं को चंद्रयान-3 की सफल साफ्ट लैंडिंग के पीछे महिला वैज्ञानिकों के योगदान के बारे में बताया। साहिबप्रीत कौर ने डॉ. ऋतु कारीधल का किरदार निभाया जिन्हें भारत की राकेट वुमैन के नाम से जाना जाता है। चंद्रयान-3 की सफलता में उनका भरपूर योगदान रहा। छात्रा रीति ने कल्पना के, डिप्टी प्रोजैक्ट डायरैक्टर का किरदार निभाया तथा चंद्रयान-1 के योगदान के बारे में बताया। कनुप्रिया ने नंदिनी हराईनाथ की भूमिका निभाई जो प्रोजैक्ट मैनेजर व मिशन डिकााइनर थी।

हरगुन ने इसरो वैज्ञानिक रीमा घोष की भूमिका निभाई जो प्रज्ञान टीम की सदस्या थी। कृतिका ने मौमिता दत्ता का रोल अदा किया जो कि इसरो में बतौर इंजीनियर कार्यरत हैं। ईशिका ने अनुराधा टी.के. का किरदार निभाया जो कि रिटायर्ड वैज्ञानिक हैं तथा कम्यूनिकेशन सैटेलाइट्स में उन्हें निपुणता हासिल है। गगनयान की डायरैक्टर वी.आर. ललिथाम्बिका जो इसरो के 100 से ज्यादा मिशन का हिस्सा रह चुकी हैं।

इसके अतिरिक्त अन्य छात्राओं ने विधि रेड्डी, टैस्सी थॉमस, मंगला समेत अन्य वैज्ञानिकों का किरदार निभाया। इस समारोह से छात्राओं को और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया गया। कालेज लॉन में फ्लैश मॉब का भी आयोजन किया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन छात्राओं की प्रतिक्रिया से काफी प्रसन्न थी। उन्होंने छात्राओं को इन महिला वैज्ञानिकों के गुणों को धारण करने के लिए प्रेरित किया। इस समारोह में लगभग 150 छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर फैकल्टी सदस्य श्री सुशील कुमार व डॉ. सिम्मी गर्ग भी उपस्थित थे।

Latest News

Latest News