PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

खट्टर ने भगवंत मान पर बोला बड़ा हमला – पहले फ्री बांटने का करते हैं वादा, फिर कटोरा लेकर जाते हैं PM के पास

cm manohar lal khattar bhagwant mann first they promise to distribute free later they take the bowl to the pm

PTB Political News चंडीगढ़ : हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर बड़ा हमला बोला है. सीएम खट्टर ने कहा कि चुनावी घोषणाएं अगर की हैं तो उन्हें अपने दम पर पूरा करो. जब चुनावी घोषणा पूरी कराने का वक्त आया तो कटोरा उठाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास पहुंच गए. यह बहुत शर्मनाक है. जो मुख्यमंत्री फ्री ले लो की बात करता था और बाद में कटोरा उठाकर 50 हजार करोड़ केंद्र से मांग रहा है.

सीएम ने कहा कि केंद्र से पैसा लेकर राजनीति करना बेहद शर्मनाक है. अगर राजनीति करनी है तो आप अपने दम पर करें, यह अच्छी बात नहीं है. बता दे कि हाल ही में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने प्रधानमंत्री से एक लाख करोड़ रुपये का पैकेज मांगा था. मनोहर लाल ने कहा कि पंजाब की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है. पंजाब के पास अपने कर्मचारियों को देने के लिए पैसे तक नहीं हैं. वेतन देने के लिए वह कर्ज पर कर्ज लेता है.

वहीं चंडीगढ़ में केंद्र के सर्विस रूल लागू करने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मैं लगातार बाहर था, मुझे नहीं पता है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्र के सर्विस रूल्स को लेकर क्या कहा है. चंडीगढ़ को हरियाणा से कोई छीन नहीं सकता, लेकिन चंडीगढ़ अपने आप में एक यूटी है. सीएम ने कहा कि चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा की राजधानी भी है. उसमें जो अधिकारी हैं उसमें 60 और 40 का अनुपात है यह अनुपात आगे भी रहेगा.