PTB News

Latest news
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए पसंदीदा गंतव्य बनकर उभरा सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਆਰਮੀ ਵਿੰਗ ਵੱਲੋਂ 2026-27 ਸੈਸ਼ਨ ਲਈ ਐੱਨ.ਸੀ.ਸੀ. ਕੈਡਿਟਾਂ ਦੇ ਨਵੇਂ ਬੈਚ ਦੀ ਭਰਤੀ, एच.एम.वी. में उत्साह से मनाया गया नेशनल हैंडलूम दिवस, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन का नाम रोशन: कॉस्मेटोलॉजी की छात्राओं ने डी एन डी यूनिवर्सिटी के नतीज... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने शानदार नतीजों के साथ तय किया एक सफल सफ़र, जालंधर : घर पर बच्चों के साथ सो रही महिला पर अज्ञात हम/लावरों ने बरसाईं गो/लियां, कारों के टूटे शीशे देश की जनता को फिर लगेगा महंगाई का झटका, रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजें होंगी महंगी LPU में नए सफर की स्टारडम भरी शुरुआत, सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा ने किया फ्रेशर्स का स्वागत ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਕਾਲਾ ਬੱਕਰਾ ਵਿਖੇ ਜਗੀਰਦਾਰ ਬਖਸ਼ੀਸ਼ ਸਿੰਘ ਵੜੈਚ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸਮਾਗਮ, एच.एम.वी की छात्रा ने एम.एस.सी. केमिस्ट्री में यूनिवर्सिटी में टॉप किया,

खान सर व उनके दोनों बॉडीगार्ड्स को लेकर कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

coaching dispute khan sir granted anticipatory bail relief for both bodyguards as well

PTB Big न्यूज़ पटना : कोचिंग विवाद और फायरिंग मामले में पटना के चर्चित शिक्षक खान सर को बड़ी कानूनी राहत मिली है। सिविल कोर्ट ने खान सर और उनके दो निजी सुरक्षा गार्डों (बॉडीगार्ड) को अग्रिम जमानत दे दी है। यह मामला जून की शुरुआत में उनके कोचिंग संस्थान में हुई तोड़फोड़ और कथित फायरिंग की घटना से जुड़ा है। आरोप है कि कुछ उपद्रवियों ने खान सर के कोचिंग संस्थान में तोड़फोड़ की थी।

.

इसी दौरान उनके सुरक्षा गार्डों पर फायरिंग करने का आरोप लगा, जिसके बाद खान सर (फैसल खान) और उनके दोनों निजी सुरक्षाकर्मियों को मामले में सह-आरोपी बनाया गया था। गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए तीनों ने अग्रिम जमानत के लिए अदालत का रुख किया था। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने पिछले सप्ताह फैसला सुरक्षित रख लिया था।

.

.

सोमवार को सुनाए गए फैसले में कोर्ट ने खान सर समेत तीनों आरोपियों को अग्रिम जमानत दे दी। पिछली सुनवाई के बाद खान सर के वकील अरविंद कुमार मौआर ने बताया था कि जिला जज के अवकाश पर होने के कारण आदेश तत्काल जारी नहीं हो सका और सुनवाई सोमवार तक टाल दी गई थी। उन्होंने कहा था कि अंतिम आदेश आने तक अदालत की ओर

.

यह भी पढ़ें : मानवता शर्मसार : 3 साल की मासूम से व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, 1 लाख का जुर्माना व शराब-मांस पार्टी कर पंचायत ने किया मामला खत्म

.

से मिली अंतरिम सुरक्षा प्रभावी रहेगी। खान सर की अग्रिम जमानत याचिका के अलावा अदालत ने उनके दोनों सुरक्षा गार्डों की नियमित जमानत याचिका और कोचिंग संस्थान के तीन अन्य कर्मचारियों की अग्रिम जमानत याचिकाओं पर भी सुनवाई की थी। इन मामलों पर अदालत ने पहले ही अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।

.

यह भी पढ़ें : पुलिस बैंड प्रभारी को किया सस्पेंड, फेसबुक से कर रहा था कमाई

.