.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
College of Lyallpur Khalsa College, Jalandhar named the college Illuminating
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News “शिक्षा” : लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर की छात्रा अभिलाषा शर्मा ने भारत सरकार के डी.एस.टी. प्रोग्राम के अंतर्गत इंस्पायर फ्यूचर रिसर्च के लिए फैलोशिप प्राप्त करके कॉलेज का नाम रोशन किया / छात्रा की इस उपलब्धि पर सरदारनी बलबीर कौर प्रधान गवर्निंग कौंसिल और सभी गवर्निंग कौंसिल ने मुबारकबाद दी /
कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रा अभिलाशा शर्मा ने फैलोशिप संबंधी राष्ट्रीय स्तर पर यह टेस्ट पास करके कॉलेज के साथ-साथ अपने माता-पिता का भी नाम ऊँचा किया है / उन्होंने यह भी बताया कि छात्रा को यह फैलोशिप पांच साल के लिए मिली है और इस समय के दौरान उसने पीएचडी की डिग्री के लिए रिसर्च करनी है /
उन्होंने कहा कि लायलपुर खालसा कॉलेज ऐसे विद्यार्थियों की उपलब्धियों के कारण ही देश के कालेजों में शामिल हुआ है / बायोटेक्नोलॉजी विभाग के मुखिया डॉ. अरुणदेव शर्मा ने बताया कि अभिलाशा शर्मा हमारे कॉलेज की होनहार छात्रा है और इस की खोज संबंधी यह प्राप्ति कॉलेज के दूसरे विद्यार्थियों के लिए एक मिसाल है /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
College of Lyallpur Khalsa College, Jalandhar named the college Illuminating






































