.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
Pool Campus Placement Drive at St Soldier Group by Unique Solutions
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल के छात्रों के लिए पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें यूनिक सोलूशन्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी जूनियर इंजीनियर के पद के लिए छात्रों का चयन करने पहुंची /
इस अवसर पर यूनिक सोलूशन्स से बिज़नेस हेड अरुण शर्मा, एच आर अतुल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए, जिनका स्वागत इंजीनियरिंग कॉलेज प्रिंसिपल डॉ.गुरप्रीत सिंह सैनी द्वारा किया गया / इस अवसर पर सेंट सोल्जर के साथ अन्य कॉलेजों के 100 के करीब छात्रों ने भाग लिया / छात्रों के चयन 3 राउंड पहले टेक्निकल, पर्सनल और एच.आर के साथ किया गया /

इस अवसर पर 7 छात्रों अमृतपाल सिंह, मुनीश कुमार, हरमनप्रीत सिंह, दीपक कुमार, राहुल आदि का 2 लाख प्रति वार्षिक पैकेज पर किया गया / चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने छात्रों को बधाई देते हुए शुभ कामनाऐं दी और मेहनत कर अभिभावकों का नाम चमकाने को कहा /
मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो.मनहर अरोड़ा ने बताया कि छात्रों की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर खास ध्यान दिया जाता है और प्लेसमेंट इंटरव्यू के लिए स्पेशल ट्रेनिंग दी जाती है, ताकि छात्रों को अलग अलग कंपनियों द्वारा नौकरियों प्राप्त करने के भिन्न भिन्न विकल्प मिल सके / ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अफसर दीपक शर्मा ने बताया कि छात्रों ने ट्रेनिंग पूरी कर अपना पदभार संभालेंगे /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Pool Campus Placement Drive at St Soldier Group by Unique Solutions






































