PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर शहर के सबसे प्रसिद्ध अस्पताल Joshi Hospital की अब लगातार मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं, क्योंकि नगर निगम अधिकारीयों ने Joshi Hospital के खिलाफ पहली करवाई करते हुए उसकी नई बन रही बिल्डिंग का पास नक्शा नगर निगम ने फिलहाल निलंबित कर दिया है /
आपको बता दें कि Joshi Hospital अवैध रूप से बिना मंजूरी लिए बेसमैंट की बेहिसाबी खोदाई कर रहा था, जिसके बाद सबसे पहले आप नेता निखिल शर्मा ने ही सेंट्रल हल्के से विधायक रमन अरोड़ा को इस मामले की जानकारी दी और बाद में यह मामला नगर निगम अधिकारीयों तक पहुंचा और अब अस्पताल प्रशासन के खिलाफ निगम ने पहला कदम उठाते हुए एक्शन ले लिया है /
नगर निगम ने भवन के लिए पास नक्शे को निलंबित करने चिट्ठी अस्पताल प्रशासन को थमा दी गई है / नगर निगम द्वारा भेजी गई नक्शा सस्पेंड करने वाली चिट्ठी में लिखा गया है कि जोशी अस्पताल ने कारोबार की दृष्टि से मोहल्ला भदवानदासपुरा, बहार बगीचियां में दो प्लाटों का सरकार से लैंड यूज चेंज करवा कर भवन का नक्शा पास करवाया था, लेकिन भवन निर्माण से पहले बिना मंजूरी के ही अवैध तरीके से साथ उसने अपने साथ लगते 30×83 का एक अन्य रकवा भी बीच में मिलाकर बेसमैंट के लिए खोदाई कर डाली, जिसकी वजह से साथ लगते मकानों को नुकसान पहुंचा है और दरारें आ आ गई हैं /

वहीं अस्पताल प्रशासन को यह भी हिदायत दी गई है कि जो खोदाई की गई है उसे तुरंत प्रभाव से दुबारा से भरा जाए, ताकि किसी भी प्रकार के भारी नुकसान होने से पहले ही बचा जा सके / आपको यह भी बता दें कि अस्पताल प्रशासन ने 92 मरले के टुकड़े पर मशीन लगाकर बेसमेंट बनाने के लिए अवैज्ञानिक तरीके से करीब अस्सी फुट गहरी जमीन खोद दी थी / इसका परिणाम यह निकला कि प्लाट के साथ लगते सात-आठ घरों की जमीन नीचे धंसने से दीवारों में दरारें आ गईं / जमीन सपोर्ट न होने के कारण फटनी शुरू हो गई / जिसके बाद स्थानीय लोगों में रोष देखने को मिल रहा है /
वहीं लोगों की मांग है कि इतने दिनों से जो खोदाई का काम निगम के अधिकारियों की नाक के तले हुआ और उसे जिन अधिकारीयों ने नजर अंदाज किया है, वहीं जिस जब्बार खान नाम के ठकेदार ने इस बिल्डिंग को अवैध तरिके से बनाने का काम शुरू किया था, उसके खिलाफ सख्त से सख्त करवाई निगम अधिकारी और विधायक कब करेंगे / लोगों का कहना है कि अब नक्शा सस्पेंड कर देने से Joshi Hospital के प्रबंधक नहीं सुधने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त करवाई होनी चाहिए, ताकि ऐसे मामले को देखकर अन्य लोग भी सुधर सकें /





































