PTB News

Latest news
ਪ੍ਰੋ. ਕੁਲਦੀਪ ਸੋਢੀ ਨੋਡਲ ਅਫ਼ਸਰ ਪੀ.ਐਮ.ਐਸ. ਨਿਯੁਕਤ, इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया वर्ल्ड वेटलैंड्स डे, एचएमवी में यूनियन बजट 2026 पर संगोष्ठी का आयोजन, सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एड) के छात्र कमल सोलंकी ने अंतर्राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग में कांस्य पदक जीता, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में यूनियन बजट 2026 पर चर्चा का आयोजन, अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को मिली सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, समर्थकों ने सोशल मीडिया पर लिखा....आ गय... वन विभाग 2030 तक वन क्षेत्र को 31 प्रतिशत करने के लिए तैयार करें रोडमैप : CM सुक्खू, 9 राज्यों में बारिश और कई जिलों में शीतलहर का जारी हुआ अलर्ट, चांदी-सोना फिर हुआ क्रैश, बाजार में फिर मची हाहाकार अशुभ रहा रविवार का Budget 2026, शेयर मार्केट से लेकर निवेशकों का हुआ बुरा हाल
Translate
[gtranslate]

Omicron के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार NRIs को दिया बड़ा झटका, जारी की नई गाइडलाइन, इस दिन से होगी लागू,

covid19 omicron variant corona guidelines international arrivals Corona Virus in India PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : दुनिया भर के देशों में अब कोरोना के नए वेरिएंट ‘Omicron’ की चिंता बढ़ गई है जिसे लेकर हर कोई सतर्क हो गया है / वहीं इस बीच कोरोना के नए वेरिएंट ‘Omicron’ का खतरा बढ़ता देख भारत सरकार ने विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है / इसके तहत अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को भारत आने पर पिछले 14 दिन की यात्रा की डिटेल देनी होगी साथ ही Covid की निगेटिव रिपोर्ट भी जमा करानी होगी /

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक विदेशी यात्रियों को Online एयर सुविधा Portal पर एक स्व-घोषित फॉर्म जमा करना होगा और पिछले 2 सप्ताह की ट्रेवल हिस्ट्री बतानी होगी, इसके अलावा उन्हें एक निगेटिव Covid-19 RT-PCR टेस्ट रिपोर्ट भी अपलोड करनी होगी जो यात्रा के 72 घंटों के भीतर का होना चाहिए /

वहीं इसके साथ ही 12 सबसे जोखिम वाले देशों से आने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर भी कोरोना की जांच करानी होगी / इसके बाद रिपोर्ट के लिए उन्हें एयरपोर्ट पर ही इंतजार करना होगा / रिपोर्ट अगर निगेटिव आता है तो उन्हें सात दिन होम क्वारंटीन में रहना होगा / इसके बाद 8वें दिन फिर उनका टेस्ट होगा और फिर से रिपोर्ट निगेटिव आती है तो भी अगले सात दिन खुद की निगरानी करनी होगी /

आपको यह भी बता दें कि भारत सरकार ने दक्षिण अफ्रीका सहित युनाइडेट किंगडम और यूरोपीय देशों के अलावा ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरिसस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हॉन्ग-कॉन्ग और इजराइल को जोखिम वाले देशों की श्रेणी में रखा है / इन देशों में Omicron वेरिएंट के मामले आ चुके हैं / आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में 24 नवंबर को Covid के इस नए वेरिएंट के मिलने की खबर WHO को दी गई थी /