Elite Club celebrated fourth anniversary with great fanfare Ludhiana Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : पुरे विश्वभर में Covid-19 के चलते इस साल लोगों में बहुत ही डर का प्रभाव बना हुआ है, जिसके कारण कोई भी इवेंट एलीट क्लब की तरफ़ से इस साल भी नहीं करवाया गया / अब जैसे कि सब को पता है कि सभी राज्य सरकारों ने की तरफ से रोज़मर्रा की ज़िंदगी को पूरी तरह से पटड़ी पर वापिस लाने के लिए लोगों में फिर कुछ न कुछ करने का उत्साह पैदा किया जा रहा है /
. .इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि Covid-19 के चलते सभी लोग घरों में रहकर शरीरिक और मानसिक रूप से परेशानी में जाने लगे थे और ऐसे में सभी को लग रहा था कि जैसे ज़िंदगी रुक ही गई हो, लेकिन इस कड़ी में एक बार फिर से एहम रोल अदा करते हुए व पूरी तरह से सरकार के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए एलीट क्लब की तरफ़ से ऑनलाइन इवेंट करवाए गए जोकि बहुत ही शानदार रहे /

इसी तरह का एक आयोजन आज फिर से एलीट क्लब की तरफ से क्लब की चौथी वर्षगांठ पर बड़े ही धूमधाम के साथ स्थानीय होटल में कराया गया, जिसमें शहर की प्रमुख महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया / यही नहीं इस दौरान सभी को एक बार फिर से इकठ्ठा होने का भी मौका मिला / क्लब के सदस्यों की तरफ से इस दौरान केक काटा गया और सभी ने डीजे की धूम पर खूब नाच गान किया /
.
इस ख़ुशी के अवसर पर चीफ़ गेस्ट के रूप में पंजाबी फ़िल्म एक्ट्रेस मैडम सुनीता धीर जी, बिग बोस सीजन फेम के मिस्टर सहजाद दयोल भी उपस्थित थे / एलीट क्लब के सभी सदस्य समाज में कोई न कोई रुतबा रखते हैं / इस बात का जिक्र डॉ. गुनप्रीत काहलों कोहली की तरफ से किया गया / इसके साथ ही क्लब के सभी सदस्यों रजवंत कौर, गुरबल कौर, मेघना चोपड़ा, राखी खुराना, रुचि नरूला, परमजीत चड्ढा,
.
सिम्पिका सिंगला, सुखविन्दर कौर, दीक्षा गोयल, ऋतु बसी, बब्बल अरोड़ा, जसलीन कौर, ज्योति अरोड़ा व डॉ गुनप्रीत कोहली आदि के इलावा कई अन्य सदस्य भी मुख्य रूप से उपस्थित थे / इस दौरान मौके पर पीटीबी न्यूज़ के साथ बातचीत करते हुए क्लब की प्रधान डॉ. गुनप्रीत काहलों कोहली ने बताया कि एलीट क्लब की तरफ से सरकार की तरफ से दी गई सभी Covid-19 संबंधी हिदायतों का पालन करते हुए जैसे आज यह समारोह किया गया है वैसे ही आगे से ऐसे समरोहों को करवाया जाता रहेगा /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
Elite Club celebrated fourth anniversary with great fanfare Ludhiana Punjab



































