PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

के.एम.वी. में इमर्जिंग ट्रेड्स ऑफ बोटैनिकल स्टडीका विषय पर दो दिवसीय ई-वर्कशाप का आयोजन,

KMV Organises Two Day E- Workshop on Emerging Trends of Botanical Studies

KMV Organises Two Day E- Workshop on Emerging Trends of Botanical Studies

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं आटोनॉमस संस्था कन्या महाविद्यालय, जालंधर, इंडिया टुडे मैगजीन तथा आऊटलुक मैगजीन के बेस्ट कॉलेजिस सर्वेक्षण 2020 में टॉप नेश्नल व स्टेट रैंकिंग प्राप्त, महिला सशक्तीकरण की सीट, के पी.जी. डिपार्टमैंट ऑफ बॉटनी के द्वारा इमर्जिंग ट्रेंड्स ऑफ बोटैनिकल स्टडीका विषय पर दो दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन करवाया गया /

.

.

बी.एस.सी. मैडीकल तथा एम.एस.सी. बॉटनी की 80 छात्राओं की प्रतिभागिता वाली इस वर्कशॉप के पहले दिन डॉ. रजिन्दर कौर और डॉ. सरोड़ अरोड़ा, बोटैनिकल एंड एनवायरनमेंटल साइंस विभाग, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर ने बतौर स्रोत वक्ता शिरकत की /

.

छात्राओं को एकसीटू कंजर्वेशन ऑफ मेडिसिनल प्लांट्स: वर्चुअल टूर टू बोटैनिकल गार्डन ऑफ जी.एन.डी.यू. विषय पर संबोधित होते हुए उन्होंने चिकित्सक पौधों के सीड बैंकस के रूप में रख-रखाव, क्रियोप्रिजर्वेशन ऑफ जम्पर्लाज्म, टिशु कल्चर टेक्नोलॉजी आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की /

.

इसके अलावा उन्होंने यूनिवर्सिटी बोटैनिकल गार्डन की छात्राओं को वर्चुअल फेरी भी करवाई और साथ ही गार्डन के विभिन्न भागों जैसे-हर्बल गार्डन, ग्रीन हाउस, लिली पूल, फरन हाउस, ग्रीन हाउस आदि के बारे में भी समझाया / दूसरे स्रोत वक्ता डॉ. सरोज अरोड़ा ने हर्बल फॉर्मूलेशन इन हेयर,

.

स्किन एंड ओरल केयर: करंट चैलेंजिस इन अपग्रेडेशन एंड मॉडर्नाइजेशन विषय पर संबोधित होते हुए त्वचा, बाल, दांतों एवं मुंह की देखरेख के लिए हर्बल कॉस्मेटिक्स के उपयोग के बारे में विस्तार सहित बात करने के साथ-साथ पौधों के आर्थिक महत्व के बारे में भी जानकारी प्रदान की /

.

वर्कशॉप के दूसरे दिन डॉ. सरोड़ अरोड़ा ने एक वर्चुअल टूर आयोजित किया जिसके दौरान गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की लैबोरेट्रीज तथा वहां उपयोग किए जाते अत्याधुनिक उपकरणों जैसे-एल.सी.एम.एस., माइक्रो टी.एफ., एटॉमिक अब्जॉप्र्शन, स्पेक्ट्रोफोटोमीटर, स्कैनिंग इलेक्टरान माइक्रोस्कोप आदि से छात्राओं को वाकिफ करवाया /

.

विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस वर्कशॉप के सफल आयोजन के लिए बॉटनी विभाग को मुबारकबाद देते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियों का आयोजन छात्राओं को संबोधित विषय के बारे में व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें शोध के क्षेत्र में भी गंभीरता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करता है /

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

KMV Organises Two Day E- Workshop on Emerging Trends of Botanical Studies